मुख्तार जैसों को पालने वाली प्रियंका गांधी कर रहीं महिला सुरक्षा की बात: सिद्धार्थ नाथ सिंह

Smart News Team, Last updated: Sat, 17th Jul 2021, 8:15 PM IST
  • कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के महिला सुरक्षा को लेकर किए गए मौन व्रत पर तंज कसा है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी जैसों को पालने वाली कांग्रेस महिला सुरक्षा की बात किस मुंह से कर रही है. वहीं उन्होंने योगी सरकार में महिलाओं को सबसे सुरक्षित बताया.
मुख्तार जैसों को पालने वाली प्रियंका गांधी कर रहीं महिला सुरक्षा की बात: सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महिला सुरक्षा की बात पर तंज कसा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी जैसों को पालने वाली कांग्रेस और प्रियंका गांधी किस मुंह से महिला सुरक्षा की बात कर रही हैं. इसके साथ ही सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि दर्जनों महिलाओं और बच्चों को अनाथ बनाने वाला मुख्तार कांग्रेस का हीरो है. उतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मुख्तार को बचाने के लिए प्रियंका और उनकी पार्टी ने सभी कोशिशें की, लेकिन योगी ने उन्हें जेल के सलाखों के पीछे ला कर ही छोड़ा. 

सिद्धार्थ नाथ सिंह इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि यूपी का माहौल बिगाड़ने की विपक्ष की कोई भी कोशिश कामयाब नहीं होगी. अपराधी और आतंकी समर्थक विपक्ष को सबक सिखाने के लिए यूपी की जनता तैयार है. साथ ही यह भी कहा कि यूपी में कांग्रेस जीरो पर है और वहीं पर रहेगी. मेरी प्रियंका गांधी को सलाह है कि वह यूपी में अपनी ड्रामेबाजी बन्द कर दे क्योंकि यहां पर कांग्रेस का कुछ होने वाला नहीं है. यहां की जनता उनको हमेशा के लिए खारिज कर चुकी हैं. 

UP ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं से मिली प्रियंका गांधी

इसके साथ ही सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी को आइना दिखाते हुए कहा कि अगर उन्हें महिलाओं के दर्द से मतलब होता तो वे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्यों में जाकर महिलाओं का दुख बांटने जाती. केवल राजनीति के लिए महिलाओं का नाम लेना शर्मनाक है. कांग्रेस को कोई ठोस मुद्दा तलाशना चाहिए जिसे लेकर कम से कम वह चुनाव में जा सकें. 

प्रियंका के मौन व्रत पर UP पुलिस की कार्रवाई, 500 से ज्यादा कांग्रेसियों के खिलाफ FIR

इसी के साथ सिद्धार्थ नाथ सिंह ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं को सबसे अधिक सुरक्षा और सम्मान मिला है. उनकी सुरक्षा के लिए महिला शक्ति के तहत थाने से लेकर जिला स्तर पर महिलाओं के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाई गई है. इसके साथ ही पिंक बूथ और पिंक पेट्रोलिंग जैसे योजनाएं चल रही हैं.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें