SP से निष्कासित विधायक सुभाष पासी BJP में शामिल, स्वतंत्र देव ने दिलाई सदस्यता

Nawab Ali, Last updated: Tue, 2nd Nov 2021, 1:49 PM IST
  • सपा से निष्कासित गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से विधायक सुभाष पासी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं. यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की मौजूदगी में सुभाष पासी ने भाजपा का दामन थामा है. सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सपा ने आज निष्कासित कर दिया था. 
सपा विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी से निष्कासित गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल हो गए हैं. उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में सुभाष पासी ने भाजपा का दामन थामा है.  विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सपा को यह बड़ा झटका लगा है. इससे पहले सुभाष पासी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. लखनऊ में वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी पहले मुलाकात कर चुके हैं. समाजवादी पार्टी ने आज सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर किया था.

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही नेताओं का दल-बदल का दौरा जारी है. समाजवादी पार्टी ने सैदपुर से विधायक सुभाष पासी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए निष्काषित कर दिया है. बीजेपी लहर में भी विधायक सुभाष पासी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराया था. आज विधायक सुभाष शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं. इससे पहले साल 2012 के विधानसभा चुनाव में भी वो विधायकी का चुनाव जीते थे. उनकी पत्नी रीना पासी भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं.

अखिलेश के बयान के बाद यूपी में 'जिन्ना' विवाद, CM योगी ने कही ये बड़ी बात

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव में भाजपा एक बार फिर से सत्ता वापसी में जमीनी स्तर पर गई है. चुनाव से पहले अपने सियासी फायदे को देखते हुए कई नेता दलबदल करने में लग गए हैं, आपको बता दें कि हाल ही में कई बसपा कई बसपा विधायकों सपा में शामिल हुए हैं. 

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें