अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग

MRITYUNJAY CHAUDHARY, Last updated: Tue, 14th Sep 2021, 12:34 PM IST
  • पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय का बीजेपी सरकार द्वारा शिलान्यास को लेकर तंज कसा. साथ ही कहा की राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग हैं.
अखिलेश यादव का BJP पर तंज, कहा- राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा. साथ ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर जमकर तंज भी कहा. साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार द्वारा अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाने जाने को ढोंग भी कहा. साथ ही उन्होंने ट्वीट कर भाजपा को राजा महेंद्र प्रताप सिंह गुरुकुल यूनिवर्सिटी वृंदावन को नकली विश्वविद्यालय घोषित करने पर उनका अपमान करने की भी बात कही. 

अखिलेश यादव ने मंगलवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को बनाए जाने पर ट्वीट कर लिखा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है.

AAP का UP चुनाव 2022 मिशन, संजय सिंह मनीष सिसोदिया आज अयोध्या में निकालेंगे तिरंगा यात्रा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज अलीगढ़ पहुंच रहे है. पीएम मोदी अलीगढ़ में आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ अलीगढ़ में बनकड तैयार हुआ डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन भी करेंगे. साथ ही पीएम मोदी इसके साथ अलीगढ़ को और भी कई सौगात दी सकते है. वहीं बताया जा रहा है कि डिफेंस कॉरिडोर से व्यापारियों को काफी लाभ पहुंचाने वाला है. साथ ही यह कॉरिडोर अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट को जोड़ेगा.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें