लखनऊ यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रफेसर के आवास से चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

Smart News Team, Last updated: Thu, 21st Jan 2021, 11:31 AM IST
  • सीसीटीवी फुटेज में 16 जनवरी की रात करीब तीन बजे चार पहिया से आए कुछ लोग पेड़ काटते दिखे हैं। फिलहाल पुुलिस फुटेज की मदद से चोरों को तलाश रही है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी

लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में असिस्टेंट प्रफेसर मो. तारिक के आवास परिसर में लगा चंदन का पेड़ चोर काट ले गए। उन्होंने हसनगंज कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके मुताबिक, दो दिन पहले उनके आवास के सामने लगा चंदन का पेड़ गायब दिखा। परिसर में काम करने वाले स्टाफ को भी इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें 16 जनवरी की रात करीब तीन बजे चार पहिया से आए कुछ लोग पेड़ काटते दिखे हैं। फिलहाल पुुलिस फुटेज की मदद से चोरों को तलाश रही है।

लखनऊ : बीकेटी में मंदिर परिसर में पुजारी की ईंट से कूंचकर हत्या

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें