UP Assembly Election 2022: BJP ने रवाना किया प्रचार रथ, CM योगी और केशव मौर्य रहे मौजूद

लखनऊ (वार्ता).यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने प्रचार के लिए घर-घर तक जाकर पार्टी की नीतियों का बखान करने की तैयारी कर रही है. शनिवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के प्रचार रथों को रवाना किया. इस रथ में पांच प्रतिनिधि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे.
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली या अमेठी से प्रियंका गांधी लड़ सकती है विधानसभा चुनाव
रिमझिम बारिश के बीच पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रचार रथों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवाना किया. इस मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने भी प्रचार रथों को भाजपा के झंडे दिखाये.
प्रचार रथों में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है जबकि गीतों के माध्यम से भाजपा को वोट देने की अपील की गयी है. हर प्रचार रथ में भाजपा के पांच प्रतिनिधि सवार है जो घर घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और सपा पर अपराधियों को प्रोत्साहन देने का आराेप लगाया वहीं भाजपा को सभ्य समाज का सच्चा शुभचिंतक बताते हुये फिर से जिताने की अपील की.
अन्य खबरें
कोरोना के कहर से लखनऊ का कोई कोना नहीं बचा, हर मुहल्ले में मरीज, 2543 नए पॉजिटिव
सर्राफा बजार 22 जनवरी का रेट : लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ में सोना-चांदी हुआ महंगा
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली या अमेठी से प्रियंका गांधी लड़ सकती है विधानसभा चुनाव
UPTET: एग्जाम हॉल में किन चीजों को ले जाने पर रोक और किसपर रोक नहीं, पढ़ें गाइडलाइंस