प्रियंका गांधी ने लखनऊ दौरे की बदली डेट, अब 16 जुलाई को पहुंचेंगी

Smart News Team, Last updated: Wed, 14th Jul 2021, 8:56 AM IST
  • मिशन 2022 को साधने यूपी आने वाली प्रियंका अब 14 की जुलाई की बजाय 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी. प्रियंका संगठन और पार्टी की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए बुधावार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही थीं. कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब वह 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी.
प्रियंका गांधी 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी.

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव के सिलसिले में बुधवार को लखनऊ आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे में बदलाव किया गया है. मिशन 2022 को साधने यूपी आने वाली प्रियंका अब 14 की जुलाई की बजाय 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी. आपको बता दें कि प्रियंका संगठन और पार्टी की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए बुधावार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही थीं. कार्यक्रम में बदलाव के बाद अब वह 16 जुलाई को लखनऊ आएंगी. हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि वह कितने दिन के लिए लखनऊ में रहेंगी.

गौरतलब है कि राज्य सलाहकार परिषद की बैठक में प्रियंका गांधी के लखनऊ आने के संकेत मिले थे. बैठक में प्रियंका ने संकेत दिए थे कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को तैयारी शुरु कर देनी चाहिए. उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेस के जरिये हुए बैठक में कहा था कि जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर आना होगा.  

देश में BJP और RSS की दो सरकार, बीच में पिस रही भोली जनता: अखिलेश यादव 

प्रियंका चुनाव से पहले राज्य का दौरा करके मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगी और जनता के मन का जायज़ा लेंगी. उम्मीद है कि वह संगठन से बात करके घोषणापत्र तैयार कर सकती हैं. यूपी में विधानसभा चुनाव की सारी कमान प्रियंका गांधी के ही हाथ में होगी. उम्मीदवार के चयन से लेकर पार्टी के घोषणापत्र तक में प्रियंका गांधी की ही अहम भूमिका होगी. इसके साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा के इस दौरे से कांग्रेस मिशन यूपी का भी आगाज करने जा रही है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें