Video: प्रियंका का देसी अंदाज, खेत में किसानों के हाथ से खाई रोटी, गुड़ और सलाद

Swati Gautam, Last updated: Sat, 23rd Oct 2021, 5:33 PM IST
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की वापसी के दौरान धान के खेतों में काम कर रहीं महिलाओं से मुलाकात की और उनके हाथों से बेसन की रोटी, गुड़ और सलाद भी खाई. इस दौरान प्रियंका ने महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा.
Video: प्रियंका का देसी अंदाज, खेत में किसानों के हाथ से खाई रोटी, गुड़ और सलाद

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई और यात्रा को रवाना किया. वापसी में बाराबंकी में प्रियंका गांधी ने धान के खेतों में काम कर रहीं महिलाओं को देखा तो उनसे मुलाकात और बातचीत करने वे भी खेतों में चली गईं. महिलाओं से उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा. प्रियंका गांधी ने खेत में मौजूद महिलाओं के साथ खाना भी खाया. किसान महिलाओं ने प्रियंका गांधी के मना करने पर भी अपने हाथों से कभी बेसन को रोटी कभी गुड़ तो कभी सलाद खिलाई.

महिला किसान के हाथों से खाना खाते हुए पहले प्रियंका गांधी ने माना किया और कहा कि मेरे भाई ने मुझसे कहा है काम खाया करो मोटी हो रही हो, लेकिन उनकी यह बात महिलाएं कहां सुनने वाली थीं. जबरदस्ती महिलाओं ने उन्हें खाना फिर से शुरू कर दिया. इसी दौरान एक सवाल पूछे जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाएं माइक भी लेंगी, सत्ता भी बदलेंगी और उत्तर प्रदेश को भी बदलेंगी. जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि उनका यहां आने का उद्देश्य क्या है तो उन्होंने कहा कि उद्देश्य नहीं मैं समझना चाह रही थी कि इनकी समस्याएं क्या हैं. इनका जीवन कैसा है. किन परिस्थितियों में काम कर रही हैं और अपनी बेटियों को किस तरह बड़ा कर रही हैं.

यूपी में 20 लाख सरकारी नौकरी, बिजली बिल माफ समेत कांग्रेस ने ली ये सात प्रतिज्ञा

इस दौरान प्रियंका ने महिला किसानों को बताया कि कांग्रेस पार्टी इस बार के यूपी चुनाव में 40 फीसदी उम्मीदवारों को टिकट दे रही हैं, जिससे कि महिलाएं राजनीति में आएं और आगे बढ़ें. वहीं महिलाओं ने भी खेतों के दौरान और घरों में होने वाली परेशानियों को प्रियंका गांधी से साझा किया. वहां बैठी बच्चियों से भी प्रियंका ने अपना नारा पूछा जिसमें एक बच्ची ने बताया कि लड़की हूं लड़ भी सकती हूं. बता दें कि प्रियंका गांधी ने शनिवार को 7 बड़े ऐलान भी किए जिनमें यूपी में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल माफ और लड़कियों को सरकार द्वारा स्कूटी और मोबाइल देने जैसे वादे थे.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें