यूपी BJP अध्यक्ष का अखिलेश पर निशाना, बोले- AC रथ लेकर निकले जनता को लूटने वाले

Nawab Ali, Last updated: Wed, 13th Oct 2021, 10:34 AM IST
  • उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता को लूटने वाले एसी रथ लेकर निकलने लगे हैं. उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह. (फोटो क्रेडिट स्वतंत्र देव सिंह फेसबुक)

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर से विजय रथयात्रा की शुरुआत की है. अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने करारा हमला बोला है. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि जनता को लूटने के लिए और नौकरियों के नाम पर वसूली करने वाले अब अपनी सियासत बचाने के लिए एसी रथ लेकर निकले हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले ये चेहरे आज भी युवराज-महाराजा की मानसिकता में जी रहे हैं. 

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने अखिलेश यादव की विजय रथयात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और सामंतवाद की राजनीति को खारिज कर उन्हें घर बैठा दिया है लेकिन जनता को लूटने वाले आज एसी रथ लेकर निकले हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस की हमेशा ही लाशों पर राजनीति करने की परंपरा रही है. कांग्रेस शासित राज्यों परर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि अपराध, भ्रष्टाचार, महिलाओं दलितों के खिलाफ शोषण का अड्डा बन चुके कांग्रेसी राज्यों को छोड़कर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन पर हैं.

समाजवादी विजय यात्रा में बोले अखिलेश- सपा सरकार में बाबा, बुल व बुलडोजर होंगे गायब

उन्होंने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का शोषण नहीं दिखता है लेकिन उत्तर प्रदेश का सुशासन बिगाड़ने में पूरी ताकत लगाए हुए हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विजय यात्रा के दौरान भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा सरकार में बाबा, बुल और बुलडोजर सभी जाएंगे.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें