BSP नेता रामवीर के बेटे चिराग उपाध्याय BJP में शामिल, स्वतंत्रदेव ने दी सदस्यता

Smart News Team, Last updated: Thu, 1st Oct 2020, 4:23 PM IST
  • उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद बसपा के वरिष्ठ नेता रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो गए हैं. लखनऊ में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चिराग को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
BSP नेता रामवीर के बेटे चिराग उपाध्याय BJP में शामिल, स्वतंत्रदेव ने दिलाई शपथ

लखनऊ. यूपी उपचुनाव की घोषणा होने के बाद बसपा के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने चिराग उपाध्याय को लखनऊ में सदस्यता दिलाई है. चिराग के साथ अन्य कई नेता समर्थक भी शामिल हुए हैं. करीब एक महीना पहले चिराग उपाध्याय ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की थी. 

जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग ने यूपी में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारिख घोषित कर दी है. 3 नवंबर को 7 सीटों पर चुनाव होगा. इसी के साथ 10 नवंबर को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये उपचुनाव राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी जरूरी हैं. 

मोटर वाहन अधिनियम में आज से लागू नए बदलाव, रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें