CM योगी आदित्यनाथ को उपमुख्यमंत्री, शिवपाल यादव सहित बड़े नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है. सीएम योगी को देशभर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है. प्रदेश के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.
_1622885802434_1622885809861.jpg)
लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 49 वर्ष के हो गए है. सीएम योगी को जन्मदिन पर चारो से शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं. यूपी के उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य और डॉ, दिनेश शर्मा ने भी सीएम को बधाई दी है. साथ ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और लखनऊ सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की बधाई दी है.
उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य ने बधाई देते हुए ट्वीटर पर लिखा, "ओजस्वी वक्ता व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें." साथ ही उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, "सुशासन और विकास के पर्याय,उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने वाले मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ईश्वर आपको दीर्घायु करें।प्रदेश आपके नेतृत्व में प्रगति के नए आयाम छूए"
योगी आदित्यनाथ के 49वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने दी फोन पर शुभकामाएं
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लिखा, "प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें. बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें."
प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें l बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें। pic.twitter.com/9jH3PFhNdi
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) June 5, 2021
मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते वालो की सूची में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने सीएम को बधाई देते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य व मंगलमय और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं."
मजदूर संघ अधिवेशन में बोले CM योगी- UP के मजदूर को दिया सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा
अन्य खबरें
लखनऊ: बाइक बोट घोटाले से जुड़ी 152 गाड़ियां जब्त, दो लोग गिरफ्तार
लखनऊ: झुग्गी झोपड़ी में बेची जा रही बिजली, 50 लोगों के पास कनेक्शन
PGI लखनऊ में 7 जून से शुरू होगी ओपीडी, ऐसे होगा UP-बिहार के मरीजों का इलाज
योगी सरकार के कुछ ही दिन बचे इसलिए दिल्ली से लखनऊ दौड़ रहा BJP नेतृत्व: अखिलेश