लखनऊ: किसानों के भारत बंद और कृषि बिलों के विरोध को प्रियंका गांधी का समर्थन

Smart News Team, Last updated: Fri, 25th Sep 2020, 11:22 AM IST
  • पिछले दिनों संसद से पास तीन कृषि बिलों के विरोध में देशभर में किसान संगठन 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अब यूपी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किसानों के इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है. साथ ही सरकार पर निशाना साधा.
किसानों के भारत बंद और कृषि बिलों के विरोध को प्रियंका गांधी का समर्थन

लखनऊ. संसद में पास हुए कृषि से जुड़े तीन विधेयकों के विरोध में 25 सितंबर को किसान संगठनों ने आज यानी शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है. इस भारत बंद और विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने भी अपना समर्थन दिया है. यूपी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के इस विरोध प्रदर्शन और भारत बंद को अपना समर्थन देते हुए कहा ट्वीट किया. ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों से MSP छीन ली जाएगी. उन्हें कॉट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा. ना दाम मिलेगा, ना सम्मान. किसानों को अपने ही खेत पर मजदूर बनाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है. हम ये अन्याय नहीं होने देंगे.

लखनऊ: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों से वसूला जाएगा किराया

बता दें कि 25 सितंबर को कई किसान संगठन मिलकर पिछले दिनों संसद के मानसून सत्र में पास हुए तीन कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं. इन किसान संगठनों ने आज ही भारत बंद का भी ऐलान किया है. पंजाब, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों के किसान इस भारत बंद में शामिल हो रहे हैं. बिहार में तो खुद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्रैक्टर मार्च निकाल कर किसानों के इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया. और सरकार के इन बिलों का विरोध किया. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें