UP चुनाव: कांग्रेस का महिलाओं के लिए घोषणा पत्र, प्रियंका का आरक्षण का वादा

Jayesh Jetawat, Last updated: Wed, 8th Dec 2021, 4:12 PM IST
  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) जारी किया है. कांग्रेस ने महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का वादा किया है. 
UP चुनाव: कांग्रेस का महिलाओं के लिए घोषणा पत्र, प्रियंका का आरक्षण का वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेस ने महिलाओं का घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को महिलाओं का अलग से मैनिफेस्टो जारी किया. इसमें उन्होंने 20 लाख नौकरियों में से महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने समेत कई लोकलुभावन घोषणाएं की. प्रियंका ने कहा कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार आती है तो महिलाओं को मनरेगा, उद्योग, राशन दुकानों, पुलिस भर्ती, कोटे आदि में भी आरक्षण दिया जाएगा.

प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दी. पहली महिला मुख्यमंत्री (सुचेता कृपलानी) भी कांग्रेस से थी. आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का फैसला लिया है. जब महिलाएं खुद राजनीति का हिस्सा होंगी, तो महिलाओं से जुड़ी घोषणाओं को कागज पर नहीं बल्कि जमीन पर उतारेंगी.

UP चुनाव: प्रियंका गांधी ने की बैठक, कांग्रेस की आवाज को घर-घर पहुंचाने पर चर्चा

कांग्रेस के महिलाओं के लिए जारी मैनिफेस्टो की अहम बातें-

- महिलाओं की कामकाज में भागीदारी मात्र 9.4 फीसदी है, कांग्रेस 20 लाख नौकरियों में 40 फीसदी पदों पर महिलाओं को आरक्षण देगी

- 50 % महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यम को कर में छूट मिलेगी

- मनरेगा में महिलाओं में प्राथमिकता और 40 फीसदी आरक्षण

- कोटे/राशन दुकानों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण

- पुलिस भर्ती में 25 फीसदी महिलाओं को आरक्षण

- पुलिस थानों में 25 फीसदी इंचार्ज महिलाएं होंगी

- महिला सुरक्षा के विशेष अधिकार प्राप्त 6 सदस्यीय आयोग बनेगा

- हर जिले में महिला सहायता के लिए 3 सदस्यीय मुफ्त कानूनी सहायता प्रकोष्ठ का गठन होगा

- 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे

- बीमारी के लिए 10 लाख रुपये तक की इलाज की व्यवस्था होगी

- महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी

UP में लाल टोपी पर सियासत, PM मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार- हनुमान जी का रंग लाल

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें