यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह लखनऊ के अस्पताल में भर्ती, CM योगी मिलने पहुंचे
- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार 3 जुलाई 2021 को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्यान सिंह को शरीर में सूजन आने के बाद लोहिया अस्पताल ले जाया गया.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बात की जानकारी मिलते ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह लोहिया अस्पताल का दौरा कर भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह से मिलकर उनका हालचाल जाना.
खबरों के मुताबिक कल रात शरीर में सूजन की शिकायत के बाद कल्याण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लोहिया अस्पताल के डॉ. श्रीकेश सिंह ने कहा, ''कल्याण सिंह की हालत फिलहाल अच्छी है. उनका क्रिएटिनिन बढ़ गया है.
पिछले साल, 14 सितंबर को, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को कोविड -19 के पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और 12 अक्टूबर, 2020 को वह कोविड नेगेटिव निकले थे.
CM योगी ने ओवैसी का बताया बड़ा नेता, बोले- लेकिन BJP ही जीतेगी 2022 का विधानसभा चुनाव
आप सभी को बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह बीजेपी के अच्छे नेताओं में से एक रहे हैं और कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर चर्चा में रहे हैं. आपको यह भी बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे.
अन्य खबरें
पूर्व सांसद दाऊद अहमद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, एलडीए ने शुरु की कार्रवाई
CM योगी ने ओवैसी का बताया बड़ा नेता, बोले- लेकिन BJP ही जीतेगी 2022 का विधानसभा चुनाव