Government job: UP सचिवालय में निकलेगी समूह क के 178 पदों पर नौकरी, जल्द होगी बहाली

Uttam Kumar, Last updated: Fri, 7th Jan 2022, 9:16 AM IST
  • उत्तर प्रदेश सचिवालय में जल्द ही नौकरी का मौका मिल सकता है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ का प्रतिनिधि मंडल सचिवालय में समूह क के 178 पद सृजित किए जाने की मांग को लेकर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति से मिलकर इससे जुड़ी कार्यवाही जल्द पूरी करने का अनुरोध किया.
UP सचिवालय में निकलेगी समूह क के 178 पदों पर नौकरी. (प्रतीकात्मक फोटो)

लखनऊ. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तरप्रदेश सचिवालय में जल्द ही काम करने का मौका मिल सकता है. सचिवालय  में समूह क के 178 नए  पद सृजन किया जा रहा है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और कार्मिक देवेश चतुर्वेदी से मिलकर 178 पदों के सजृन की कार्यवाही जल्द पूरी करने का अनुरोध किया. संघ के महासचिव अभय रंजन सिंह के अनुसार अपर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि समूह क के सभी पदों को जल्द ही सृजन करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी. 

उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के महामंत्री कुंवर अभय रंजन सिंह के अनुसार सचिवालय सेवा संवर्ग के समूह क के वर्तमान में 257 पदों के सापेक्ष प्रतिनियुक्ति, प्रशिक्षण और अवकाश रिजर्व के लिए कोई भी पद सृजित नहीं किया गया है. संघ के द्वारा मांग की गई है कि अन्य सेवाओं के भांति समूह क के अधिकारियों के लिए भी प्रतिनियुक्ति, प्रशिक्षण और अवकाश दिया जाए. इसके लिए 25, पांच व 10 फीसदी पदों के सृजन की जरूरत है. 

UPSSSC ने अनुदेशक भर्ती 2022 के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 2504 युवाओं को मिलेगा रोजगार

महामंत्री कुंवर अभय रंजन सिंह के अनुसार नगदीकरण व्यवस्था समाप्त हो जाने के बाद वर्तमान में कोविड महामारी के कारण बड़ी संख्या में अधिकारियों द्वारा नियमानुसार अनुमन्य अवकाशों का उपभोग किए जाने के लिए अवकाश लिया जा रहा है. वहीं सचिवालय सेवा संवर्ग के समूह क के लिए अवकाश रिर्जव में पद स्वीकृत न होने से सचिवालय के कार्यो पर भी असर पड़ा है. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें