यूपी चुनाव से पहले BJP ने मेरठ समेत इन जिलों के जिला अध्यक्ष बदले, लिस्ट

Smart News Team, Last updated: Mon, 16th Aug 2021, 9:04 AM IST
उत्तर प्रदेश में भाजपा की तरफ से तीन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. भाजपा के जिलाध्यक्ष अनुज राठी को पद से हटा दिया गया है. अब उनकी जगह पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने ले ली है. यानि वो दोबारा से जिलाध्य़क्ष का पद संभालेंगे.
उत्तर प्रदेश भाजपा ने मेरठ, गोंडा और इटावा जिले में नए जिला अध्यक्षों को किया नियुक्त (फाइल फोटो)

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा ने सूबे के मेरठ, गोंडा और इटावा जिले में नए जिला अध्यक्षों को नियुक्त किया है. बीजेपी ने मेरठ में भाजपा के मौजूदा जिलाध्यक्ष अनुज राठी को पद से हटाकर अब पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा को एक बार फिर जिले की कमान सौंपी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आदेश पर मेरठ के साथ गोंडा में सूर्य नारायण तिवारी को हटाकर अमर किशोर कश्यप और इटावा में संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है.

गौरतलब है कि यूपी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. दूसरी ओर भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य ने रविवार वाले दिन अवध क्षेत्र के 15 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. उन्होंने अंजू रस्तोगी को लखनऊ जिला, सीता नेगी को लखनऊ महानगर, सुधा अव्थी को रायबरेली, रामश्वेरी त्रिवेदी को बाराबंकी, रिंकल सिंह को अंबेडकर नगर, ललिता सिंह को बलरामपुर, बीना राय को गोंडा, गीता गुप्ता को श्रावस्ती, साधना दीक्षित को उन्नाव, स्मृता तिवारी को अयोध्या महानगर और सरोज मिश्रा को अयोध्या जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

यूपी को रेल मंत्रालय की ओर से बड़ी सौगात, 9 रेलवे स्टेशन होंगे हाईटेक

वैसे देखा जाए तो आने वाले चुनाव से पहले राज्य में काफी सारी राजनीतिक गतिविधियां होती हुई नजर आ रही है. ऐसे में ये कहा पाना मुश्किल है कि किस राजनेता की कुर्सी कब तक सलामत रह सकती है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें