UP जलशक्ति मंत्री ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया

Prachi Tandon, Last updated: Fri, 1st Oct 2021, 11:14 PM IST
  • यूपी मंत्री ने आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने 21 लाख रुपए मानहानि का केस दर्ज कराया है.
सांसद संजय सिंह के खिलाफ लखनऊ में मानहानि का मुकदमा दर्ज.(फाइल फोटो)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है. यूपी मंत्री ने सांसद संजय सिंह पर सिविल जज की अदालत में 21 लाख रुपए की मानहानि का मुकदमा किया है. मंत्री ने सांसद संजय सिंह पर भ्रष्टाचार के फर्जी आरोप लगाने को लेकर मानहानि केस दर्ज कराया है. लखनऊ के सिविल जज श्रद्धा भारती ने आप नेता और सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी किया है. 25 नवंबर तक संजय सिंह को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने 8 अगस्त को लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यूपी जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. जिसको लेकर मंत्री ने मानहानि का केस दर्ज कराया है. लखनऊ के सिविल जज अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है. मानहानि केस में मंत्री के वकील प्रशांत सिंह ने कहा कि सांसद नेता संजय सिंह को अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने की आदत है. 

अभिनेत्री कंगना रनौत ने CM योगी से की मुलाकात, UP सरकार के कामों को सराहा

मंत्री के वकील प्रशांत सिंह ने इसी के साथ कहा कि हमने संजय सिंह के खिलाफ 21 लाख रुपए की मानहानि का केस दर्ज किया है. प्रशांत सिंह ने बताया कि हमारी तरफ से संजय सिंह को सोशल मीडिया पर मेरे क्लाइंट(मंत्री महेंद्र सिंह) के खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट और शेयर करने से रोकने के लिए भी कहा गया था. इसी के साथ वकील ने बताया कि हमने संजय सिंह से कहा था कि जो पोस्ट पहले किए गए हैं उन्हें भी हटा लिया जाए. लेकिन ऐसा नहीं होने पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें