गैंगस्टर विकास दुबे का बहनाई अरेस्ट, कागजों के हेरफेर और फर्जी जानकारी देने का आरोप

Smart News Team, Last updated: Mon, 15th Mar 2021, 7:15 PM IST
  • कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे के बहनोई को पुलिस ने राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है. उन्नाव निवासी बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित पर कागजों के हेरफेर और पुलिस को फर्जी जानकारी देने का आरोप है.
गैंगस्टर विकास दुबे के बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू में हुए कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के बहनोई को पुलिस ने लखनऊ में अरेस्ट कर लिया है. विकास दुबे के बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित को कृष्णानगर पुलिस ने कागजातों के हेरफेर और पुलिस को फर्जी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे घर से एंबेसडर कार बरामद की थी. उसी कार के कागजात में हेरफेर करने के मामले में उन्नाव के रहने वाले कृष्ण गोपाल दीक्षित को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. इससे पहले एसटीएफ ने बिकरू कांड में इस्तेमाल होने वाले हथियार और गैंगस्टर विकास दुबे को भगाने में मदद करने वाले सात साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची महिला, पुलिस ने रोका तो उनसे भिड़ी

बिकरू कांड के बाद जांच में पुलिस को अमेरिकन विंचेस्टर कारतूस बरामद हुए थे. जिसके बाद से यूपी पुलिस इन हथियारों तलाश कर रही थी. पुलिस ने सेमि ऑटो राइफल, फुली ऑटोमेटिक कार्बाइन, सिंगल बैरल बंदूक और एक रिवाल्वर बरामद की है. इसके अलावा विकास दुबे मामले में नया खुलासा हुआ है. विकास दुबे सरेंडर से पहले एक रात के लिए उज्जैन के शराब व्यापारी के घर पर ठहरा था. यहीं पर उसने आत्मसमर्पण करने की योजना बनाई थी.

BJP UP अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बोले-सकारात्मक परिवर्तन के लिए भाजपा कर रही काम

आपको बता दें कि 2 जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस एक टीम गई थी. इस दौरान विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस की टीम पर चारों तरफ से हमला कर दिया. इस हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी. जिसके बाद विकास दुबे ने उज्जैन में सरेंडर कर दिया. उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास दुबे ने भागने की कोशिश की. इस मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया.

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें