घर बनाना हुआ महंगा, योगी कैबिनेट ने नक्शा पास कराने के लिए विकास शुल्क में की बढ़ोत्तरी

Smart News Team, Last updated: Tue, 26th Jan 2021, 7:41 AM IST
  • योगी सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को विकास प्राधिकरणों में नक्शा पास कराने के लिए विकास शुल्क में बढ़ोत्तरी की है. यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा , वाराणसी, मेरठ में अब नक्शा पास कराना महंगा हो गया है.
 यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

लखनऊ. यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा , वाराणसी, मेरठ में अब नक्शा पास कराना महंगा हो गया है. नक्शा पास कराना महंगा होने से इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. घर बनाने का सपना देखने वालों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का समाना करना पडे़गा. योगी सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को विकास प्राधिकरणों में नक्शा पास कराने के लिए विकास शुल्क में संशोधन किया है. लखनऊ, कानपुर, आगरा , वाराणसी, मेरठ समेत अन्य जिलों में भी विकास प्राधिकरणों द्वारा नक्शा पास कराने के लिए विकास शुल्क में बढ़ोत्तरी की मंजूरी मिल गई है. वहीं राज्य के 12 शहरों में इसे कम किया गया है. 

योगी सरकार की कैबिनेट ने लखनऊ, कानपुर और आगरा में नक्शा पास कराने के लिए विकास शुल्क 1400 रुपये से बढ़कार 2040 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार इस नई व्यवस्था को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा. लखनऊ विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद के मकानों पर यह नई व्यवस्था लागू नहीं होगी. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने ट्विटर पर की गणतंत्र दिवस महाघोषणा, जानिए क्या लिया संकल्प

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कोरोना जैसी महामारी या आपदा जैसी स्थितियों में नक्शा पास कराने के लिए विकास शुल्क में छूट दी गई है. साथ ही लोगों को विकास शुल्क की फीस किस्तों में जमा करने की भी सुविधा दी गई है. उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास (विकास शुल्क का निर्धारण, उद्ग्रहण एवं संग्रहण) (प्रथम संशोधन) नियमावली 2021 को योगी सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दी है. 

UP में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को योगी सरकार की हरी झंडी, राज्यपाल होंगे कुलाधिपति

विकास प्राधिकरण  वर्तमान         बढ़ा   अंतर

लखनऊ                 1400           2040   640

कानपुर                  1400           2040    640

आगरा                   1400           2040     640

वाराणसी               1000            1200     200

मेरठ                      1000           1200    200

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें