राहुल, प्रियंका को हाथरस जाने की इजाजत, पीड़ित परिवार से मिलने नोएडा से निकले
- योगी आदित्यनाथ की गौतम बुद्ध नगर की पुलिस से कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सात लोगों को हाथरस जाने की इजाजत मिल गई है.

लखनऊ. तीन दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी समेत 7 लोगों को हाथरस जाने की इजाजत मिल गई है. कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष प्रियंका गांधी और कुछ लोगों के साथ गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने नोएडा से निकल गए हैं. इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली से निकलने के बाद यूपी बोर्डर पर गौतमबुध नगर के अपर पुलिस आयुक्त से बातचीत की जिसके बाद उन्हें सात लोगों समेत जाने की अनुमति दे दी गई.
दरअसल हाथरस गैंग रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए राहुल और प्रियंका अपने नेता और कार्यकर्ताओं के साथ तीन दिनों से जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन यूपी पुलिस उन्हें अनुमति नहीं दे रही थी.
गैंगरेप कांड: इजाजत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस निकले राहुल और प्रियंका
शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसियों को हाथरस जाने से रोकने के लिए नोएडा डीएनडी बोर्डर को यूपी पुलिस ने सील कर दिया था औऱ भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया था. सबसे आगे महिला पुलिस की तैनाती की गई थी जिसके पीछे पुरुष पुलिसकर्मियों को रखा गया.
अन्य खबरें
राहुल और प्रियंका को हाथरस जाने की इजाजत, कांग्रेस महासचिव ने खुद चलाई कार
हाथरस कांड के खिलाफ प्रदर्शन में जेल गए सभी 15 सपा कार्यकर्ता रिहा
हाथरस जाने से पहले देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू घर में नजरबंद
लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना चांदी की चमक बढ़ी, क्या है आज का सब्जी मंडी भाव