धोनी और रैना के सन्यास पर बोले CM योगी- क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया

Smart News Team, Last updated: Sun, 16th Aug 2020, 10:23 AM IST
  • महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के रिटायर होने नए जीवन के लिए बधाई दी.

लखनऊ. भारतीय क्रिकेट जगत के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास लेने की घोषणा कर दी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धोनी के संयास लिए जाने के संबंध में कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा एक युग की समाप्ति है. 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास के संबंध में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करके घोषणा की.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा कि धोनी ने सदैव भारत का मान बढ़ाया है. वह युवाओं की प्रेरणा हैं. सीएम योगी ने धोनी को उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि विलक्षण प्रतिभा संपन्न, अछ्वुत नायक, धैर्य के प्रतिमान, भारतीय क्रिकेट जगत के जाज्वल्यमान नक्षत्र एमएस धोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा एक युग की समाप्ति है. आपने सदैव भारत का मान बढ़ाया है, आप युवाओं की प्रेरणा हैं। नवीन पारी के लिए मेरी शुभेच्छाएं. 

लखनऊ: स्वतत्रंता दिवस पर देश के सबसे बड़े प्लाज्मा बैंक का होगा उद्धघाटन

धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी. सीएम योगी ने सुरेश रैना को यूपी का गौरव बताया और जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी.  

यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 6 IAS समेत 11 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा कि भारतीय क्रिकेट को अपनी आभा से ऊष्मित करने वाले महान खिलाड़ी, उत्तर प्रदेश के रत्न सुरेश रैना का खेल जीवन उपलब्धियों से पूरित रहा है. आपका धैर्य-आपका समर्पण भाव प्रेरणास्पद है. उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को आप पर गर्व है. जीवन की नई पारी के लिए मंगलकामनाएं. 

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें