लखनऊ: हाथरस कांड के खिलाफ सपा का प्रदर्शन जारी।
Smart News Team, Last updated: 02/10/2020 08:02 PM IST
- हाथरस और बलरामपुर कांड के खिलाफ आज लखनऊ में जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में सपा विधायक समेत सैकड़ों सपाइयों ने जीपीओ के सामने जोरदार हंगामा किया। योगी सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। कई सड़क पर लेट गए जिसमें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, बृजेश यादव और अरविंद यादव समेत आधा दर्जन सफाई घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों को बसों में बिठाकर आलमबाग स्थित इको गार्डन के धरना स्थान तक ले जाया गया। सपाइयों ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
- सुशांत गोल्फ सिटी के थाना क्षेत्र में देर रात अवध विहार योजना के पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। उनके पैरों में गोलियां लगी हैं। इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया है। पुलिस ने दो घायल समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। बदमाशों के पास से बड़ी मात्रा में असलहे, गोली और बम बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनके पास से एक पिस्टल, 315 बोर के तीन तमंचे, बड़ी मात्रा में कारतूस और 3 जिंदा बम मिले हैं।
- शहर के भीतर रोडवेज बसों से अब जाम नहीं लगेगा। गोरखपुर व दिल्ली के रूट की बसों का ठहराव अब कैसरबाग बस अड्डे के बजाय कमता में बने अवध बस स्टेशन पर होगा। यह व्यवस्था आज से शुरू हो गई है। इसी के साथ बहराइच, गोंडा और बलरामपुर की बसें भी अब चारबाग और अवध बस स्टेशन से चलेंगी। यहां से अब गाजियाबाद, कौशांबी, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, देवीपाटन, बलरामपुर डिपो की बसों का भी संचालन होगा।
- गांधी व शास्त्री जयंती पर आज उनको याद किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम मुख्यालय में झंडारोहण कर भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। महापौर ने महात्मा गांधी का स्वच्छता के प्रति समर्पण याद किया।
- स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने आज समृद्धि अभियान व स्वच्छता रथ का शुभारंभ किया है। यह रथ लोगों को स्वच्छता प्रबंधन व स्रोत पर ही कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने के लिए जागरूक करेगा। मोबाइल वैन पर स्पीकर लगा यह रथ जगह-जगह पहुंचकर संदेश प्रसारित करेगा। समृद्धि अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। लोगों में व्यवहार परिवर्तन के लिए अभियान चलाया जाएगा।
सम्बंधित वीडियो गैलरी
हाथरस घटना के विरोध में सपा का प्रदर्शन, लाठीचार्ज
01/10/2020 08:58 PM IST
बाबरी फैसले पर बोली साध्वी ऋतंम्भरा- आरोप के कलंक से मुक्त हुए
30/09/2020 04:15 PM IST
बाबरी विध्वंस केस में सभी 32 आरोपी बरी
30/09/2020 03:30 PM IST
लखनऊ न्यूज: महिलाओं के लिए बन रहे हैं पिंक पुलिस बूथ
29/09/2020 09:19 PM IST