लखनऊ: दीपावली पर गोबर के बने दीये और मूर्तियां लोगों के घर पहुंचाएगा नगर निगम

Smart News Team, Last updated: 31/10/2020 11:00 AM IST
लखनऊ. इस बार लोग दीवाली पर गोबर के दीये जलाने और गोबर की बनी मूर्तियों की पूजा कर सकेंगेे. आनलाइन आर्डर करने पर नगर निगम उन्हें लोगों के घरों तक पहुंचाएगा. इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजारों में स्टाल भी लगाए जाएंगे. दीयों और मूर्तियों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है. नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने आज निरीक्षण किया और खुद दीये बनानकर कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया. इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद कुमार राव व अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव भी मौजूद थे.                                                             डीआईजी अनिल कुमार व उनकी पत्नी पुष्पा, दरोगा बृजेश कुमार सिंह व दो अन्य अनिल व चंद्रभान सिंह के खिलाफ महानगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज हुआ है. यह मुकद्दमा हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है. यह मुकद्दमा हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है. डीाईजी पर आरोप है कि उन्होंने अपना फ्लैट बेचा और पांच लाख रुपए एडवांस ले लिए लेकिन बाद में वे मुकर गए और फ्लैट से बेदखल कर दिया. आरोपों पर डीआईजी समेत पांच पर आईपीसी की धारा 420,406, 448 व 534 सी के तहत मुकद्दमा दर्ज हुआ है.                   गोमती नगर विस्तार पुलिस ने युवतियों से रेप व ठगी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आए प्रापर्टी डीलर अजय कुमार गौड़ ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर आफिस में काम करने वाली युवती का यौन शोषण किया था उधर नौकरी के नाम पर महिला से आठ लाख रुपए हड़पने वाले दिनेश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है. उसने तीन साल पहले वाणिज्य विभाग में नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर आठ लाख रुपए वसूले थे.                                                                                                                    एलडीए की पार्किंग में चोरी की गाड़ियां खड़ी करने तथा कार बाजार चलाने के मामले में एलडीए के दो कर्मचारी निलंबित हुए हैं. पार्किंग का काम देखने वाले राजस्व एवं कर निदेशक राजेश कुमार यादव, सुपरवाइजर सत्य प्रकाश तिवारी को संयुक्त सचिव ऋतु सुभाष ने निलंबित करने की सिफारिश की है. इसके अलावा 11 और कर्मचारी भी पार्किंग की देखरेख में लगे थे, उनकी भूमिका की भी जांच हो रही है.                                                                                                  ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आज अपने सरकारी निवास से वृंदावन सेक्टर पांच स्थित पावर हाउस पर साइकिल पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक किया और साथ ही विभाग को निर्देश दिया कि विभाग में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाए.                                                                                                                   आम जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने साइकिल वाली फोटो को ट्वीट किया और कहा कि इम्युनिटी बढ़ाने, प्रदूषण घटाने व कोरोना को हराने के लिए साइकिल का इस्तेमाल जरूरी है. साथ ही कहा कि वह अपने आवास से शक्ति भवन तक नियमित साइकिल से ही जाया करेंगे. जनता की समस्याएं दूर करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित किया और साथ ही कहा कि वह खुद से जवाबदेही तय करें.

सम्बंधित वीडियो गैलरी