बंद कमरे में फांसी पर लटके मिले पति पत्नी प्रेम विवाह हत्या में उलझी पुलिस

Smart News Team, Last updated: Wed, 5th Aug 2020, 12:23 PM IST
  • मेरठ जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में पति- पत्नी का बंद कमरे में शव फाँसी पर लटका मिला हैं। दोनो ने करीब 2 वर्ष प्रेम विवाह किया था, और किराये के मकान में रह रहे थे। वही परिजनों ने दोनों की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं।
पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, शुरू की मामले की तफ़्तीश

मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई हैं। जहां पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटका मिले हैं। जिस दंपत्ति का शव फांसी पर लटका मिला हैं। उन्होंने करीब दो वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने एक युवक द्वारा पुराने के विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई हैं। जबकि इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रही हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं, और मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

करन और रेशमा ने 1 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह, दोनो की साथ मिली कमरे में लटकी लाश

दरअसल काजीपुर गांव में जिस दंपत्ति के शव बंद कमरे में फांसी पर लटके मिले हैं। उनके नाम करन और रेशमा हैं। कलिया गढ़ी गांव के रहने वाले कर्ण पुत्र केशपाल ने जलालपुर गांव निवासी रेशमा पुत्री बालकिशन से करीब दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। और दोनो अच्छे से रह रहे थे। लेकिन मंगलवार को जब करन के माता- पिता अपने बेटे और बहू से मिलने उनके कमरे पर पहुँचे तो दोनों के शव फाँसी के फंदे से पंखे ओर लटके हुए थे। जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए। और इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की।

करन के पिता को शक आत्महत्या नही बेटे -बहू की हुई हैं हत्या

वही करन के पिता केशपाल के मुताबिक उनके बेटे और बहू की हत्या की गई हैं। केशपाल का आरोप हैं कि एक वर्ष पूर्व करन और रेशमा 1 वर्ष पूर्व भावनपुर थाना क्षेत्र की जय भीम नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। जहां करन का एक युवक के साथ विवाद हुआ था। जिसमे युवक के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। और इस मामले में युवक पक्ष उन पर समझौते का दबाव बना रहा था। जिस कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया हैं।

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका, शुरू की मामले की तफ़्तीश

उधर इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया करन और रेशमा ने सुसाइड किया हैं। हालांकि परिजनों के आरोपों के मुताबिक तहरीर ले ली गई, और मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैं। फिलहाल दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया हैं।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें