मेरठ रक्षाबंधन से पहले यहां होता हैं भगवान आशुतोष के विशाल भंडारे का आयोजन
- मेरठ में स्थित कृष्ण मंदिर में प्रत्येक भगवान आशुतोष के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। जिसका आयोजन सावन माह में रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व किया जाता हैं। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेने पहुँचते हैं।
_1596378731745_1596378766254.jpeg)
मेरठ । जनपद के वैधवाड़ा नत्थू पांडे गली में स्तिथ कृष्ण मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान आशुतोष के भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया हैं। वही सबसे पहले भगवान आशुतोष को पंचामृत से स्नान करा भांग व बेलपत्र चढ़ाए गए। और भगवान का सोलह श्रंगार कर उन्हें को छप्पन भोग के साथ खीर का विशेष भोग लगाया गया।
रक्षाबंधन से एक दिन पहले सावन माह में होता हैं भगवान आशुतोष के भंडारे का आयोजन
आपको बता दे कि वैधवाड़ा नत्थू पांडे गली के कृष्ण मंदिर में सावन माह में रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व भगवान आशुतोष के भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। भंडारे से पहले भगवान आशुतोष को पंचामृत से स्नान कराकर भांग ,बेलपत्र चढ़ाया जाता हैं। उसके बाद भगवान का रत्नों से सोलह श्रंगार किया जाता हैं। जिसके बाद भगवान को छप्पन भोग के साथ विशेष खीर का भोग लगाया जाता हैं। जिसके बाद विशाल हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। और भक्तों को प्रसाद वितरण होता हैं, जिसे लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है।
स्वर्गीय पंडित कैलाश चंद द्वारा शुरू की गई थी परंपरा, परिवार के सभी सदस्य भी होते हैं शामिल
कृष्ण मंदिर में चली आ रही विशाल भंडारे की परंपरा स्वर्गीय पंडित कैलाश चंद जी जागरण वालो द्वारा की गई थी। और तभी से प्रत्येक वर्ष यहां विशाल भंडारे का आयोजन होता आ रहा हैं। और यही कारण हैं कि इस मौके पर भी उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। जिनमे वीरेंद्र दत्त शर्मा, अमरीश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, मौजूद रहे। वही इस दौरान पाराशर परिवार का भी अहम योगदान रहा, जिनमे मनीष पाराशर, पीयूष, अंकित ,गगन, अभिषेक अक्षत, प्रिंस, माधव ,श्रीशान, समस्त परिवार मौजूद रहा।