मेरठ निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान, व्यापारियों पर 39 हजार का जुर्माना

Smart News Team, Last updated: Fri, 7th Aug 2020, 12:28 AM IST
  • निगम ने व्यापारियों के पास से ज़ब्त किया 50 किलो से ज़्यादा पॉलिथीन
सांकेतिक तस्वीर 

मेरठ। मेरठ नगर निगम द्वारा बुधवार को पॉलिथीन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में टीम बनाकर अधिकारियों ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान निगम ने व्यापारियों से 50 किलो से ज्यादा पॉलिथीन ज़ब्त किया तो वही 39,000 रुपये जुर्माना भी वसूला।

नगर निगम की टीम द्वारा बुधवार को शास्त्री नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल राजकुमार बालियान के निर्देशन में प्रवर्तन दल की टीम में लेप्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक योगेश चौहान के साथ दोपहर के समय छापेमारी शुरु की। छापेमारी की सूचना मिलते ही अधिकांश दुकानों में ताले लग गए तो वहीं शहर के अन्य बाजारों में भी लोगों ने अपनी दुकान बंद कर ली।

इस दौरान टीम ने डिलीशियस बेकर्स से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जप्त किया। साथ ही 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा मुकेश डेयरी व न्यू इंडिया डेयरी से 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इस दौरान टीम में लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, जसवंत सिंह तोमर, हवलदार रूपेश, हरेंद्र, मनोज नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें