मेरठ में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ कांग्रेसियों की झड़प, कई कार्यकर्ता चोटिल

MRITYUNJAY CHAUDHARY, Last updated: Mon, 4th Oct 2021, 9:10 PM IST
  • लखीमपुर जाने के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने के बाद मेरठ में कांग्रेस कार्यताओं में उनकी रिहाई कि मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे रहे थे. जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कोंग्रेसियों के बीच भिड़ंत हो गई. जिसमें कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए.
मेरठ में गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ कांग्रेसियों की झड़प, कई कार्यकर्ता चोटिल

मेरठ. लखीमपुर खीरी जाने के दौरान सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिरासत में ले लिया गया. जिसके विरोध में मेरठ में कलेक्ट्रेट पर कोंग्रेसी कार्यकर्ता सुबह से ही बैठ गए. जहां शाम होते होते और भीयड़ इकठ्ठा हो गई. धरण दे रहे कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के रिहा करने की मांग कर रहे थे. जिन्हे पुलिस ने शाम तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने. साथ ही उन्होंने कहा कि वह धरना नहीं खत्म करेंगे. पुलिस प्रशासन चाहे तो उनकी गिरफ्तारी कर लें.

पुलिस के समझाने के बावजूद भी कोंग्रेसियों का कलेक्ट्रेट पर धरना जारी को देखते हुए पुलिस ने सभी को अरेस्ट करने का सिलसिला शुरू कर दिया. जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोक हो गई. जिससे दोनों में भिड़ंत के चलते वहां पर भगदड़ मच गई. जिसके चलते कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चोटिल हो गए. पुलिस ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में भरकर लें गई. पुलिस और कोंग्रेसियों में हुई नोकझोक के दौरना सरदार मंजीत सिंह कोछड़, हरिकिशन अम्बेडकर, राकेश कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता चोटिल हुए है. वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी है.

लखीमपुर खीरी हिंसा पर बोले मंत्री अजय मिश्रा- घटनास्थल पर नहीं था मेरा बेटा होता तो नहीं बचता जिंदा

इसके साथ ही कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे गिरफ्तारी देने वालों में अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, आशाराम, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नीतीश भारद्वाज, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, हरिकिशन अम्बेडकर, अखिल कौशिक, सलीम खान, जगदीश शर्मा, डॉ जफर उल्ला, धूम सिंह, रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, संजय कटारिया, रविन्द्र सिंह, रोबिन नाथ गोलू, कामेश्वर रत्न, नफीस सैफी, बबीता गुर्जर ने अभी गिरफ्तारी दिया है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें