संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष के भतीजे की मेरठ में सड़क दुर्घटना में मौत
- मेरठ.सदर बाजार क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद घटनास्थल से आरोपी ड्राइवर फरार हो गया।

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता के भतीजे की सड़क दुर्घटना ने मौत हो गई। घटना सदर बाजार क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हुई।
वाहन से टक्कर के बाद घटनास्थल से आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
बता दें कि शहर के आनंदपुरी रेलवे स्टेशन रोड निवासी भूषण गुप्ता का बेटा अमित गुप्ता देवपुरी इलाके में मोबाइल की दुकान चलाता था। दुकान खोलने के लिए अमित सुबह घर से निकला था। जहां रास्ते में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद घर पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग नज़र आए। मृतक अमित गुप्ता संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता भतीजे हैं। व्यापारियों ने भी घटना से शोक की लहर व्याप्त है।
अन्य खबरें
मेरठ निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान, व्यापारियों पर 39 हजार का जुर्माना
मेरठ सहित क्षेत्र में जारी है भीषण गर्मी से उमस का कहर
मेरठ : पत्नी ने दिव्यांग पति को मारकर कबूला जुर्म, क्या है पूरा मामला
मेरठ के हाशिमपुरा की स्थायी पुलिस चौकी की 33 साल पुरानी मांग हुई पूरी