मकर सक्रांति पर UP के 4723 शक्ति केंद्रों में खिचड़ी भोज, शामिल होंगे जनप्रतिनिधिः सुनील बंसल

Shubham Bajpai, Last updated: Wed, 5th Jan 2022, 8:33 AM IST
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बसंल चुनावी दौरे पर मेरठ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मकर सक्रांति पर होने वाले भाजपा के कार्यक्रम की जानकारी दी. बंसल ने कहा के प्रदेश के 4723 शक्ति केंद्रों में खिचड़ी भोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. 
मकर सक्रांति पर UP के 4723 शक्ति केंद्रों में खिचड़ी भोज, शामिल होंगे जनप्रतिनिधिः सुनील बंसल

मेरठ (भाषा).यूपी चुनाव 2022 से पहले भाजपा संगठन लगातार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहा है. भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मंगलवार को मेरठ पहुंचे. बंसल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिनउत्तर प्रदेश के सभी 4,723 शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे. साथ ही उन्होंने पन्ना प्रमुख सम्मेलन की भी जानकारी दी.

भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन विश्वास यात्राओं को लेकर भी सुनील बंसल ने बड़ा बयान दिया. बंसल ने कहा कि राज्य में निकाली जा रही जन विश्वास यात्राओं ने विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम दूर करने का प्रयास किया.

मेरठ में भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही.

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य के अलग-अलग स्थानों से छह जनविश्वास यात्राएं निकाली थी.

CM योगी का अखिलेश के श्रीकृष्ण के सपने में आने वाले बयान पर तंज, कहा- भगवान भी कोस रहे होंगे

बंसल ने बताया कि 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी 4,723 शक्ति केंद्रों पर राज्य के अन्य हिस्सों के साथ खिचड़ी भोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के बाद शक्ति केंद्र स्तर पर पन्ना प्रमुख के सम्मेलन किए जाएंगे.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें