अयोध्या में होगा राम मंदिर भूमि पूजन ,तो मेरठ में गूंजेगा णमोकार मंत्र
- मेरठ में जैन समाज के लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर होने जा रहे भूमि पूजन के दौरान णमोकार मंत्र का पाठ करेंगे। इस दिन को जैन समाज के लोग राष्ट्रीय पर्व के रूप में मानयेगा। और इसी मौके जैन समाज के लोग अपने घरों में एक दीया जलाएंगे।

मेरठ। एक तरफ जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। वही इस दौरान मेरठ में णमोकार मंत्र के उच्चारणों की गूंज सुनाई देगी। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज के मुताबिक जैन समाज इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाएगा।और प्रत्येक जैन समाज के लोग अपने घरों में णमोकार मंत्र का जाप करेंगे।
राष्ट्रीय पर्व के तरह मनाएंगे भूमि पूजन का दिन , समाज के घर मे होगा एक दीया प्रज्वलित
बुधवार को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर मेरठ का जैन काफी उत्साहित हैं। क्योंकि सन 1992 में जब विश्व हिंदू परिषद द्वारा मंदिर निर्माण के लिए आवाज उठी थी। उस वक्त बड़ी संख्या में जैन मुनियों सहित जैन समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। और यही कारण हैं कि जैन समाज इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने जा रहा हैं। और बुधवार की शाम प्रत्येक जैन समाज परिवार अपने घरों में एक दीया जलाएगा।
भूमि पूजन के दौरान जैन मुनि भी होंगे आमंत्रित
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के दौरान जैन साधुओं को भी आमंत्रित किया गया हैं। जैन समाज के पूज्य रविन्द्र कीर्ति स्वामी महाराज ,और जैन साधु संत भी इस मौके पर अपना आशीर्वाद व सानिध्य देने पहुँच रहे हैं।