Govardhan Puja 2021: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की तैयारी शुरू, ये है पूजा विधि और मुहूर्त

Pallawi Kumari, Last updated: Fri, 5th Nov 2021, 6:53 AM IST
  •  दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. गोर्वधन पूजा में भगवना श्री कृष्ण की पूजा की पूजा होती है. इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर को है. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा कि तिथि, शुभ मुहूर्त के बारे में.
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त और विधि.

हर साल दिवाली के अगले दिन और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है. इस बार गोवर्दन पूजा 5 नवंबर शुक्रवार को है. धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने ही गोकुल वासियों को गोवर्धन पूजा के लिए प्रेरित किया था. तब से इस पर्व में गौ माता की पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है. आइए जानते हैं कैसे करें गोवर्धन पूजा और क्या है इसका शुभ मुहूर्त.

गोवर्धन पूजा 2021 मुहूर्त-

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – सुबह 06:36 बजे से 08:47 बजे तक

अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट

गोवर्धन पूजा सायंकाल मुहूर्त – शाम 03:22 PM से 05:33 बजे तक

अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 05, 2021 को 02:44 बजे तक

प्रतिपदा तिथि समाप्त – नवम्बर 05, 2021 को 11:14 बजे तक

Diwali 2021: दिवाली के शुभ मुहूर्त पर करें लक्ष्मी-गणेश पूजा, ये है चौघड़िया और प्रदोष काल से लेकर पूजन विधि

गोवर्धन पूजा की तैयारी- गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाया जाता और फिर उसे फूलों से सजाया जाता है. गोवर्धन पर्वत के साथ ही गोबर से ग्वा-ाबल और पेड़ पौधों की आकृ्ति भी बनाई जाती है. फिर इसके बीच में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा रखी जाती है.

गोवर्धन पूजा विधि--गोवर्धन पूजा षोडशोपचार विधि से की जाती है. सुबह या फिर शाम के समय शुभ मुहूर्त पर ही पूजा करने का विधान है. पूजन के समय गोबर से बनए गए गोवर्धन पर धूप, दीप, जल, फल, नैवेद्य चढ़ाएं जाते हैं. कहा जाता है कि गोवर्धन पर 56 तरह के पकवान का भोग लगाया जाता है. हालांकि आप तरह तरह पकवानों का भी भोग लगा सकते हैं. पूजा के बाद गोवर्धन की व्रत कथा सुनी जाती है.

गोवर्धन पूजा 2021: गोवर्धन पूजा में इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें