दिव्यांग युवक की भगवान राम के प्रति आस्था,कागज़ पर जय श्री राम लिखकर करता है जाप
- मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके की मास्टर कॉलोनी के रहने वाला मानसिक रूप से दिव्यांग विशाल नाम का युवक कागज़ पर जय श्री राम लिखकर जाप करता है। युवक पांच से प्रत्येक रोज मंदिर भी जाता हैं। वही विशाल का परिवार उसके द्वारा लिखे गए पत्रों को अयोध्या मंदिर को समर्पित करना चाहता हैं।

मेरठ। शहर के रहने वाले एक 21 वर्षीय दिव्यांग युवक विशाल की आस्था भगवान श्री राम से इस कद्र जुड़ी हैं। कि विशाल मानसिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद भी प्रत्येक सुबह मंदिर जाता हैं। और फिर वहां से लौट कर कागजों पर भगवान श्री राम का अनेकों बार नाम लिखता हैं। ऐसे वह पांच सालों से कर रहा हैं। एक दिव्यांग की इस भक्ति को देखकर हर कोई हैरान हैं।
कागज़ पर जय श्री राम लिख कर करता हैं विशाल राम नाम का जाप
दरअसल विशाल वर्मा का परिवार ब्रह्मपुरी इलाके की मास्टर कॉलोनी की गली नम्बर तीन में रहता हैं। 21 वर्षीय विशाल मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। उसके पिता का नाम सुधीर वर्मा हैं। जो चांदी की अंगूठियां बनाने का कार्य करते हैं। परिवार के मुताबिक विशाल वर्मा पांच से प्रत्येक सुबह मंदिर जाता जाता हैं। और उसके बाद कागज़ में जय श्री राम लिखता हैं। इस दौरान वह कागज़ पर एक इंच जगह भी छोड़ता जहां जय श्री राम ना लिखा हो।
श्री राम नाम के पत्रों को अयोध्या मंदिर को समर्पित करना चाहता हैं परिवार
जिला उधोग विभाग में कार्यरत विशाल के ताऊ सुशील वर्मा के मुताबिक जब विशाल की इस रामभक्ति पर पहले उन्होंने ध्यान दिया था। लेकिन धीरे जब उस पर ध्यान जाने लगा तो वो हैरान रह गए। और उन्होंने इसे भगवान राम का ही चमत्कार मान लिया। जिसके बाद उसके द्वारा लिखे जाने वाले प्रत्येक जय श्री राम लिखे पत्रों को हिफाजत से रखने लगे। जिन्हें अब अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण में समर्पित करना चाहते हैं।
अन्य खबरें
मंदिर आंदोलन से जुड़े भक्तों का सपना पूरा, मेरठ के अरुण वशिष्ठ को भी जाना था जेल
वृद्ध कारसेवक को आया अयोध्या से पैगाम,स्वास्थ्य खराब नही जा पाये भूमि पूजन में
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गैराज पेंटर की मौत से हड़कंप, मोर्चरी भेजा गया शव
शादी के दो दिन बाद ही मेरठ की बेटी बनी आइएएस सिविल सेवा में हासिल की 159वीं रेंक