फाल्गुन मास कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, मिथुन, सिंह, वृश्चिक सहित इन जातकों के लिए शुभ

Pallawi Kumari, Last updated: Mon, 7th Mar 2022, 2:51 PM IST
  • फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है. इस लिस्ट में मिथुन,सिंह और वृश्चिक जैसी कई राशियां शामिल है. यहां देखिए ग्रहों के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव क्या आपकी राशि पर पड़ रहा है.
राशि परिवर्तन का ग्रहों पर प्रभाव (फोटो-सोशल मीडिया)

हिंदू कैलेडर के अनुसार 3 मार्च 2022 फाल्गुन मास का शुक्ल पक्ष शुरू हो चुका है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद था. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है, जिसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. पहला राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होगा, जोकि रविवार 6 मार्च को बुध ग्रह का गोचर हो चुका है. इसके बाद कई और ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है.

कब होगा ग्रहों का राशि परिवर्तन- पहला राशि परिवर्तन कुंभ राशि में 06 मार्च 2022 को को बुध ग्रह का गोचर हो चुका है. इसके बाद दूसरा राशि परिवर्तन 15 मार्च को सूर्य का मीन राशि में होगा. फिर तुला में केतु का गोचर 17 मार्च को होगा. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में कुल तीन बार ग्रहों के राशि परिवर्तन होगा, जिसका असर मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों लोगों पर पड़ेगा. इस राशि वाले जातकों के लिए ग्रहों का ये गोचर शुभ रहेगा.

फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली और होलिका दहन से पहले सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन हो जाएगा. इसके बाद होलिका दहन और होली मनाई जाएगी. आइये जानते हैं होलिका दहन का मुहूर्त और कब है होली.

Video-सांप और बिच्छू से बना ये सूप पीने के लिए लोगों में बढ़ा क्रेज, देखिए कैसे बनता है Detox ड्रिंक

होलिका दहन मुहूर्त-

भद्रा योग- 17 मार्च दोपहर 01 बजकर 20 मिनट से रात 1 बजे तक

भद्रा का पुच्छकाल-रात 09 बजकर 04 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक

होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 01 घंटा 10 मिनट का समय रहेगा.

कब मनेगी होली-

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाया जाता है. होलिका दहन के अगले दिन यानी 18 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा.

Rahu Ketu Gochar: राहु-केतु के गोचर से इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल, रहें सावधान

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें