मेरठ में दीपावली जैसा नज़ारा दिन में गूंजेगी रामधुन, अंधेरे में जगमगएगा शहर
- मेरठ में बुधवार के दिन मनमोहक नजारा देखने को मिलेगा। जहां अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान मेरठ में रामधुन सुनाई देगी तो रात को दिवाली की तरह शहर रोशन होगा। इसके साथ ही बाजारों को मोमबत्तियां जला कर सजाया जाएगा और 71 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरण होगा।

मेरठ। राम मंदिर निर्माण को लेकर देश मे श्रद्धा और खुशी की लहर देखी जा रही हैं। इसी के चलते मेरठ में भूमि पूजन के दिन दीपावली जैसा नज़ारा देखने को मिलेगा। जहां दिन में रामधुन का मधुर संगीत सुनाई देगा। तो रात में मेरठ शहर 108000 दीयों की रोशनी से जगमगाते नजर आएगा। विश्व हिंदू परिषद संगठन के लोगों द्वारा इन दीयों को प्रज्वलित किया जाएगा। संगठन के प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य के मुताबिक इसकी तैयारी भी पूर्ण कर ली गई हैं।
शहर में तीन जगहों पर किया जाएगा भूमि पूजन का लाइव प्रसारण, मंदिरों में होगा हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ
दरअसल अयोध्या में होने जा रहे भूमि पूजन के आयोजन का मेरठ शहर के तीन स्थानों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। जबकि शहर कर प्रमुख चौराहे जैसे दैनिक जागरण चौराहा, बेगमपुल ,तेजगढ़ी, दिल्ली रोड़, फुटबॉल चौक, लालकुर्ती चौराहा ,शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौराहा को रंगोलियों भगवा झंडियों से सजाया जायेगा। इसके अलावा शहर के मंदिरों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का भी वर्णन किया जाएगा।
शहर -शहर होगा भव्य आयोजन, 500 भगवा झंडिया और 71 किलो के लड्डु का प्रसाद वितरण होगा आकर्षण
इस अवसर पर जहां हाउसिंग सोसाइटी में एक साथ दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। इस क्रम सुपरटेक पामग्रीन के प्रवेश द्वार को 5100 दीयों से सजाया जाएगा। जबकि दिल्ली रोड स्तिथ सूर्या पैलेस को 1101 दीयों और बाईपास स्तिथ नीलकंठ को 501 दीयों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही शहर की सभी दुकानों, बाजारों और डिवाइडर को मोमबत्तियां जलाकर जगमग किया जाएगा। जिसके बाद सभी दुकानों पर 500 भगवा झंडों को लगाया जाएगा और 71 किलो के लड्डु का प्रसाद वितरण होगा जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।
अन्य खबरें
अयोध्या में होगा राम मंदिर भूमि पूजन ,तो मेरठ में गूंजेगा णमोकार मंत्र