मेरठ : मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में भिड़ंत

Smart News Team, Last updated: 30/09/2020 07:21 PM IST
  • हाथरस कांड मामले में मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने को लेकर पुलि‍स और कांग्रेसि‍यों में भ‍िड़ंत हो गई। चिंचौली क्षेत्र में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकना चाहते थे कांग्रेसी। पुतला छीनने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रोहित गुर्जर और सेवा दल के यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सुमित विकल को ह‍िरासत में लिया।
  •  बाबरी विध्वंस के फैसले के मद्देनजर मेरठ सहित वेस्ट यूपी अलर्ट पर रहा। पूरे शहर में तैनात रहे आरएएफ और पीएसी के जवान। कमिश्नर अनिता, एडीजी राजीव सबरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम के बाला जी और एसएसपी अजय साहनी खुद सड़कों पर निकले। बेगमपुर में अधिकारियों ने डेरा डाले रखा।
  •  शहर में सात दिसंबर के बाद कैंट बोर्ड की टोल वसूली नहीं होगी। बुधवार को कैंट बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला। बैठक में मौजूद विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, बोर्ड उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी, बोर्ड के निर्वाचित सदस्यों और एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने टोल का विरोध किया। अभी दिल्ली रोड, बवाना रोड और रुड़की रोड पर वसूला जाता है टोल। कैंट क्षेत्र में पाइप लाइन का रास्ता साफ। ‍ ‍
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए आज रात 12 बजे से रज‍िस्‍ट्रेशन बंद हो जाएगा। पांच अक्टूबर को जारी की जाएगी पहली मेर‍िट लिस्ट। स्नातक कोर्स के लिए एक लाख 15 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने कराएं हैं रजिस्ट्रेशन। रजिस्ट्रेशन से वंचित छात्र आज रात 12 बजे तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन। 
  • पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के फैसले के खिलाफ आंदोलन तेज। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने हर तरह के वीड‍ियो कांफ्रेंस‍िंग का बह‍िष्‍कार कर दिया है। समिति का कहना है कि जब तक निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सम्बंधित वीडियो गैलरी