मेरठ न्यूज: खाने को लेकर चलीं गोलियां, दहेज मांगने पर दूल्हे को बनाया बंधक

Smart News Team, Last updated: 11/10/2020 08:31 PM IST
. अबदुल्लापुर गांव जो भवनपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है, में दर्जनों राउंड गोलियां चलीं और पथराव हुआ. इसमें दो लोग घायल हुए और करीब छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. विवाद की शुरुआत बस स्टैंड के नजदीक होटल से हुई. बताया जा रहा है कि बिलाल नाम के युवक के होटल में करीब साढे 9 बजे पड़ोसी सूरज गौतम अपने रिश्तेदार के साथ खाना खाने पहुंचा. सूरज ने कहा होटल बंद है खाना नहीं मिलेगा. आरोप है कि बिलाल ने दोनों पर जातिसूचक टिप्पणी भी कर दी. जिस पर दोनों पक्ष में टकराव शुरू हो गया और दोनों ने छतों पर से एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और इस बीच दर्जनों गोलियां भी चलीं. पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है.                                           . निसारी गेट में दहेज मांगने को लेकर लड़की पक्ष ने दूल्हे को बंधक बना लिया. पंडाल सजा था, मेहमान बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन दोपहर तक जब बारात नहीं आई तो लड़के पक्ष को फोन किया गया. जिस पर दूल्हे ने बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की डिमांड रख दी. शाम को लड़की पक्ष के लोगों ने इतफाक नगर में दूल्हे को दबोच कर घर लाकर बंधक बना लिया. पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रही है.                                                    . गंगानगर थाने से एक मामला सामने आया है. आरोप एक सिपाही पर दूध के डिब्बे की चोरी का है। थाने के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को दूध का डिब्बा देने एक सिपाही उनके घर पहुंचा. बृजेश शर्मा के घर के सामने इंटेलिजेंस के सब इंस्पेक्टर आदिल रहते हैं। उनका भी दूध का डिब्बा वहीं था। आदिल कुछ देर के लिए पुलिस गेट तक आ गए और जब वापिस आए डिब्बा गायब था।सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो वर्दीधारी सिपाही डिब्बा चोरी करते नजर आया। इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा सिपाही संदीप को पहचान गए. सूचना एसएसपी अजय साहनी को दी गई। आरोपी सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया.                              . निसारी गेट के वजीद नगर में चंद घटों में दो गोलीकांड हुए. वजीद नगर का सलमान देर रात एक बजे कैटरिंग के काम से घर लौट रहा था. गली में घुसते ही उसे गोली मार दी गई. पता चला कि अफजाल नाम के युवक के घर कुछ चोर घुस आए थे. उन्होंने सलमान को अपनी तरफ आते देखा तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने सलमान के ऊपर गोली चला दी. गोली लगने से सलमान की हालत गंभीर है. बता दें कि यहां दो दिन पहले अफजाल पर भी गोली चलाई गई थी, पुलिस दोनों गोलीकांड की जांच कर रही है.                                                      . . रविवार तड़के बिजली और इटेलिजेंस विभाग की टीमों ने चोरी की बिजली से एसी और कूलर चलाकर घर पर सो रहे लोगों के घर रेड कर दी. 40 से अधिक घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़ कर एफआईआर दर्ज की गई. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत के निर्देश पर मेरठ शहर में लगाए गए उपभोक्ता शिविर दोपहर तक 100 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका था.

सम्बंधित वीडियो गैलरी