मेरठ: शहर के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए कूडे से खाद बनाएंगे मेरठ के पुलिसवाले

Smart News Team, Last updated: 31/10/2020 10:11 PM IST
मेरठ में शनिवार को एक महिला का रोचक मामला सामने आया है. कूल्हा टूटने पर ईलाज के लिए यह महिला पिछले कुछ दिनों से डीएम और सीएमओ दफ्तर के चक्कर काट रही थी. सब इस महिला को असहाय और गरीब मान रहे थे लेकिन सहारनपुर पुलिस की गिरफ्तारी के बाद इस महिला की पोल खुल गई. सहारनपुर पुलिस ने महिला को मेडिकल थाना क्षेत्र के एक हास्पिटल के पीछे बनी झुग्गी झोपड़ी से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पता चला कि ईलाज मांग रही यह महिला गैंगस्टर ऊषा लूथरा है. महिला के खिलाफ सहारनपुर में ठगी और लूट के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस गैंगस्टर को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई. शहर में कानून व्यवस्था का काम संभालने वाली मेरठ पुलिस अब स्वच्छता में भी अपना योगदान देगी.                                                                                         पुलिस कर्मी कूड़े से खाद तैयार करते हुए शहर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे. पुलिस लाइन में इसकी शुरुआत होगी. शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से हरियाली कार्यक्रम के तहत होम कंपोस्टिंग के लिए वर्कशॉप में खाद तैयार करने की ट्रेनिंग दी गई. वर्कशॉप में 500 पुलिस कर्मी और उनके परिवार के लोग शामिल रहे. एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस कर्मियों को शहर स्वच्छ करने की शपथ दिलवाई.                                    बढ़ते प्रदूषण पर रोकथाम के लिए शनिवार को मेरठ-बागपत हाईवे पर जारी निर्माण कार्य क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाया गया. स्मॉग गन के जरिए पेड़-पौधों और सड़क पर छिड़काव हुआ. वहीं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, एनजीटी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के बाद गोल्ड ज्वैलरी और हालमार्किंग केंद्रों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अनापत्ति पत्र लेने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं. जो हालमार्किंग सैंटर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं लेंगे, उन पर कार्रवाई होगी. क्षेत्रिय प्रदूषण नियंत्रक अधिकारी जोगिंदर सिंह के अनुसार शहर में आठ हाल मार्किंग सैंटर हैं. नए निर्देशों के तहत इन केंद्रो पर भी प्रदूषण के मानको का पालन करना अनिवार्य है.                                                         आधार कार्ड में खामियों को ठीक करवाने के लिए डाक विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आधार कार्ड सही करवाने के लिए पहुंचे लोगों को नियंत्रित करने के लिए अफसरों को मशक्कत करनी पड़ी. त्रुटी सही करवाने को महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवक और युवतियां शामिल थीं. धक्का-मुक्की के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो पाया. सिटी डाकघर के लोगों की लंबी कतार सड़क तक आ गई.                                                    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आफर लेटर जमा करने की समय सीमा शनिवार को खत्म हो गई. कॉलेज आज प्राप्त आवेदनों के आधार पर कट आफ तैयार कर अपनी वेबसाइट पर जारी करेंगे. दो नवंबर से चार नवंबर तक कॉलेजों में ओपन मेरिट लिस्ट में प्रवेश होंगे. ऐसे में खाली सीटें रहना तय है. पांच नवंबर से पंजीकरण पोर्टल एक बार से खुल जाएगा.

सम्बंधित वीडियो गैलरी