पटना: कोरोना से जूझ रहे पुर्णिया के आईजी विनोद कुमार की मौत

Smart News Team, Last updated: 19/10/2020 12:58 PM IST
कोरोना से संक्रमण के कारण पटना के आईजी विनोद कुमार की पटना एम्स में मौत हो गई. वह पूर्णिया में पदोस्थापित थे. कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब होने के चलते उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था. जहां रिपोर्ट में उन्हें कोरोना निकला. वह काफी दिनों से अस्पताल में दाखिल थे और उनका इलाज चल रहा था. अंत में उनकी मौत हो गई. बीते शनिवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली. पुलिस खेमे में माहौल काफी दुख का माहौल है. बिहाल के एडीजी, डीजी, आईजी व एसपी स्तर के अधिकारियों ने अपने स्तर पर दुख प्रकट किया.                      नवरात्र के दूसरे दिन लोगों ने मां विंध्वासिनी की पूजा अर्चना की. कोरोना के कारण मंदिरों में पंडाल नहीं सजे हैं और मंदिरों में आने वाले भक्तों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मां के दर्शन और पूजा अर्चना करवाई जा रही है. लोग घरों में मां की आराधना पूरे भक्ति भाव से कर रहे हैं.                              दुर्गा पूजा के दौरान पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दरअसल इस बार दुर्गा पूजा होने के साथ-साथ चुनाव का माहौल भी है. ऐसे में पटना पुलिस ही नहीं बिहार पुलिस भी अलर्ट है.तमाम डीएसपी और एसपी खुद पैट्रोलिंग कर रहे हैं और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं. सीआरपीएफ को भी आन रोड किया गया है.                                                                                                       सोमवार को नामांकन करने वालों के लिए नामांकन वापसी का दिन है. दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन वापसी का दिन है. जिन लोगों ने नामांकन किया था, वह अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं. उसके बाद साफ हो जाएगा कि कौन-कौन से चेहरे चुनावी मैदान में हैं. 

सम्बंधित वीडियो गैलरी