मेरठ: कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश- शहर में बनेगा नो ई-रिक्शा, नो टेंपो जोन

Smart News Team, Last updated: 02/11/2020 08:05 PM IST
मेरठ. शहर में नो ई-रिक्शा, नो टेंपो जोन के लिए कमिश्नर ने आर्डर जारी कर दिए हैं. आज कमिश्नर की अध्यक्षता में मेरठ और गाजियाबाद जिले की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. कमिश्नर ने शहर में नो ई-रिक्शा और नो टेंपो जोन बनाने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शहर की सभी सड़कों पर ई-रिक्शा और टेंपो का संचालन किए जाने से आम जनता की सुरक्षित प्रभावित हो रही है. ऐसे में सुरक्षा के लिए उपाय किए जाने आवश्यक हैं. प्रमुख सड़कों को नो ई-रिक्शा और नो टेंपो जोन घोषित किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने हाईवे और बंग नहर कामन पटरी मार्ग पर रिफ्लेक्टर लगाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने सभी ई-रिक्शा के पीछे लाइसेंस धारक का फोटो सहित विवरण प्रदर्शित करने के लिए भी कहा.                                                                                                                             अफगानिस्तान की एक महिला के साथ उसके ही दोस्तों ने मारपीट की. इतना ही नहीं वे इसे हाईवे पर फैंक कर फरार हो गए. अफगानिस्तान की महिला नई दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र के भोगल के एक आश्रम में दो साल से रहती है. दो दिन के टूर पर वह अपने अफगानिस्तान दोस्तों के साथ कार से ऋषिकेश गई थी. देर रात सभी कार से वापस लौट रहे थे कि इस दौरान हाईवे पर सिवाय टोल प्लाजा पर महिला की अपने दोस्तों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई. आरोप है कि उसके साथियों ने उसे मारपीट करते हुए सिवाये टोल प्लाजे के पास कार से बाहर फैंक दिया. सूचना पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन वो हाथ नहीं आए. महिला ने संबंधित थाने में तहरीर दी है.                                       क्लैक्टरेट में भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना आज से शुरू हो गया. गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति क्विटंल किए जाने तथा भुगतान तत्काल किए जाने को लेकर भाकियू ने आंदोलन शुरू किया है. भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जब तक उनकी मांगों जब तक कार्रवाई नहीं तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे.                   प्रदूषण का लेवल लगातार खतरनाक होता जा रहा है. रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 रिकार्ड हुआ जो खतरनाक श्रेणी में माना जाता है. वही लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण जय भीम नगर और पल्लवपुरम सेंटर सोमवार को बंद हो गए. केवल गंगा नगर सेंटर का ही एक्यूआई दोपहर तक रिकार्ड होता रहा.                                                                 कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के चौथे दिन आज रेस्टोरेंट संचालकों और स्टाफ की कोरोना जांच की गई. 1461 लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ और सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और वहीं 573 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई. विभाग के मुताबिक यह अभियान अभी जारी रहेगा.

सम्बंधित वीडियो गैलरी