Phalgun 2022: 17 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन, इन कामों के लिए है शुभ समय

Pallawi Kumari, Last updated: Wed, 16th Feb 2022, 1:40 PM IST
  • फाल्गुन का महीना कल गुरुवार से शुरू होने वाला है. इस महीने कई बड़े व्रत त्योहार पड़ेगा और साथ ही फाल्गुन महीने में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, खरीदारी जैसे कई शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त होता है.
फाल्गुन महीना (फोटो-सोशल मीडिया)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन का साल का आखिरी यानी 12 वां महीना होता है. इस महीने को खुशहाली और उल्लास के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इसी महीने चंद्र देव का जन्म हुआ था. इसलिए यह महीना चंद्रदेव को समर्पित होता है. इस बार फाल्गुन महीने की शुरुआत कल गुरुवार 17 फरवरी से हो रही है और अगले महीने 18 मार्च को फाल्गुन माह खत्म होगा.

फाल्गुन का महीना न सिर्फ पूजा पाठ के लिए बल्कि कई कार्यों के लिए शुभ होता है. इस महीने में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार, नामकरण और मकान-वाहन की खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त होते हैं. आइये जानते हैं किस शुभ कार्य के लिए किस दिन होंगे शुभ मुहूर्त.

इन कामों से नाराज हो जाती है मां लक्ष्मी, आज ही छोड़ दे ये बुरी आदतें

विवाह के लिए शुभ मुहूर्त- फाल्गुन महीने में विवाह के लिए सिर्फ एक दिन 20 फरवरी को शुभ मुहूर्त है. इसके बाद सीधे चैत्र मास में विवाह मुहूर्त है.

उपनयन संस्कार- उपनयन संस्कार या जैनऊ संस्कार के लिए फाल्गुन में 18 फरवरी को सिर्फ एक मुहूर्त है. सुबह 06:57 बजे से दोपहर 03:23 बजे तक इसके लिए शुभ समय रहेगा.

गृह प्रवेश मुहूर्त- इस महीने गृह प्रवेश के लिए दो मुहूर्त शुभ है. एक 18 फरवरी और दूसरा 19 फरवरी.

खरीदारी मुहूर्त- इस महीने आप छोटी से बड़ी चीजें जैसे मकान, वाहन, प्लॉट, फ्लैट या बिजनेस पर्पस के लिए भी प्लॉट खरीद सकते हैं. इसके लिए कुल 7 शुभ मुहूर्त हैं. खरीदारी के लिए 25 फरवरी, 26 फरवरी, 02 मार्च, 03 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च और 17 मार्च की तारीख शुभ है.

मुंडन मुहूर्त- फाल्गुन माह में मुंडन के लिए 21 फरवरी, 28 फरवरी और 01 मार्च को तीन मुहूर्त है जिसमें आप अपने बच्चे का मुंडन करा सकते हैं.

Ravidas Jayanti 2022: रविदास जयंती आज, इन दोहे से मिलेगी प्रेम और भाईचारे की सीख

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें