Lunar Eclipse: आज दुनिया देखेगी सदी का सबसे लंब चंद्र ग्रहण, जानिए क्या है अवधि

Pallawi Kumari, Last updated: Fri, 19th Nov 2021, 8:39 AM IST
  • आज शुक्रवार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रङण लगने वाला है. ज्योतिष और वैज्ञानिक गणना के अनुसार ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास होने वाला है. इसे सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है, जो पूरे 580 साल बाद आज लगने जा रहा है. आइये जानते हैं आज क्या होगी ग्रहण काल की अवधि और कहां दिखेगी ग्रहण.
आज लगेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण.

साल 2021 बस खत्म होने ही वाला है. साल खत्म होने एक महीने पहले सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. वैसे तो इस साल कई ग्रहण लगे लेकिन आज शुक्रवार 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास बताया जा रहा है. ज्योतिष औऱ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आज 580 साल बाद ऐसा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसकी समयावधि लगभग 6 घंटे होगी. इससे पहले 1440 में ऐसा ही चंद्र ग्रहण लगा था. वहीं आज के बाद 8 फरवरी 2669 में फिर ऐसा ही इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा. 

वैसे तो आज लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण है लेकिन भारत में यह उपछाया के रूप में दिखाई देगा. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा और आप पूजा पाठ कर सकेंगे. आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान, दान और पूजा पाठ किसी भी चीज में ग्रहण को लेकर कोई पाबंदी नहीं होगी.

Lunar Eclipse of 2021 : हर साल क्यों लगते हैं ग्रहण, 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण क्यों है खास

ग्रहण की अवधि-

ग्रहण की शुरुआत 12:48 बजे

ग्रहण की समाप्ति शाम 4:17 बजे

आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि- 3 घंटे 28 मिनट

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण-   भारत में यह चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में ही देखा जा सकेगा. खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा. इसके अलावा दुनिया में यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में देखा जा सकेगा.

बता दें कि इस साल 2021 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था. अब साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण आज शुक्रवार 19 नवंबर को लगने जा रहा है.

Lunar Eclipse: शुक्रवार को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए समय सूतक काल और इसका प्रभाव

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें