मुजफ्फरपुर : नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा सहित 31 लोगों ने नामांकन कर पर्चा भरा

Smart News Team, Last updated: 21/10/2020 09:25 AM IST
तीसरे चरण के चुनाव के नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था. अंतिम दिन होने के कारण जबरदस्त भीड़ रही. प्रशासनिक हलकों में अफरा-तफरी मची रही. मुजफ्फरपुर में आज नगर विकास और आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने पर्चा भरा. उनके साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे.  नामांकन भरने के बाद सभा की गई. सभा में भाजपा के सभी नेताओं ने लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि इस बार पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनेगी. इसके अलावा अंतिम दिन कुल 31 लोगों ने नामांकन किया.                          28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए मोतीपुर चीनी मिल का मैदान तय किया गया है. इसको लेकर आज भाजपा की केंद्रीय कमेटी के कई मंत्री और दिग्गज नेताओं ने समीक्षा बैठक की. इसमें बिहार के भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेंदर यादव, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे. सभा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई.                                                                   सीतामढ़ी के मदनपुर पंचायत के मुखिया लाल बाबू और पंचायत सचिव लाल बाबू पासवान तीन लाख 14 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए. निगरानी की टीम उन्हें पकड़कर पटना ले गई है. कल फिर उन्हें मुजफ्फरपुर के कोर्ट में पेश किया जाएगा.                                                                                                      सुरैया में एक लड़की की लाश मिली है. 10 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म की आशंका है. पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने जिन व्यक्तियों पर शक जाहिर किया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.                                                                                              बेतिया के जगदीशपुरा थाना परिसर में किन्नरों ने नग्न प्रदर्शन किया. दरअसल इस गांव में दो व्यक्तियों के बीच लड़ाई हुई थी. जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए थे. जिसे लेकर किन्नर एक व्यक्ति के पक्ष में थाने में आकर कहते रहे कि इसके साथ गलत हुआ है, वह उनका रिश्तेदार है. जब पुलिस ने उनकी एक ना सुनी तो किन्नरों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सख्ती के बाद उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया. जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए. किन्नरों ने नग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें शांत किया. मामले की जानकारी एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों को दे दी गई है. किन्नरों पर आगे की कार्रवाई के लिए नियम कानूनों की समीक्षा की जा रही है. 

सम्बंधित वीडियो गैलरी