प्रधानमंत्री के मंच और डी एरिया के पास रहने वाले लोगों की होगी कोरोना जांच

Smart News Team, Last updated: 23/10/2020 05:23 PM IST
मुजफ्फरपुर. विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब चुनावी दौरा तेज हो गया है. मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर में दो जगह सभाओं को संबोधित किया. समस्तीपुर के हसनपुर में भी उन्होंने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वे नरसंहार के दौर से निकाल कर बिहार को विकास की राह पर लेकर आए हैं और बिहार पहले की तरह ही विकास की राह पर दौड़ता हुआ नजर आएगा.                                                                              उत्तर बिहार में जैसे-जैसे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का दिन नजदीक आ रहा है, दिशा निर्देशों की तादाद भी वैसे वैसे बढ़ती जा रही है. कोरोना को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है. आज स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासने से उन सभी व्यक्तितयों की सूची मांगी है, जो प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर डी एरिया या मंच पर उपस्थित होंगे. कोरोना के मद्देनजर ही यह सारी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.                                                                                          विधानपरिषद का चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. स्नातक और शिक्षक निर्वाचन स्तर का चुनाव के लिए विधान परिषदों का चुनाव होना था. 400 ऐसे केंद्र बनाए गए थे, जहां मतदान होना था. शिक्षक निर्वाचन सत्र में मात्र 23 से 25 फीसद मतदान की सूचना है. जबकि स्नातक में 60 फीसद के ऊपर मतदान गया है. इससे माना ये जा रहा है कि युवाओं ने मतदान में रूचि दिखाई लेकिन शिक्षकों ने कम रूचि दिखाई.                                                                                   बेतिया के राम नगर में आज एक युवक की हत्या को लेकर दिनभर बवाल मचा रहा. दरअसल उस व्यक्ति की हत्या कल रात में कर दी गई थी. आज लोगों ने शव को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. आगजनी के साथ कई बार लोगों ने पुलिस और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव करने का भी प्रयास किया. बाद में कई थानों की पुलिस को बुलाकर मामले को शांत किया गया.                                                                                                                    समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी ने अपने दरवाजे पर बैठे एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी. माना ये जा रहा है कि नशेड़ी और उस व्यक्ति के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन हाल में पंचायतों में विवाद शांत हो गया था लेकिन आज नशेड़ी व्यक्ति ने यह वारदात कर दी. जिसके बाद नशेड़ी ने भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया.

सम्बंधित वीडियो गैलरी