पटना में कहर: बिहार BJP चीफ संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित, पत्नी-मां भी पॉजिटिव
- इस बीच बड़ी खबर यह है कि बिहार भाजपा मुख्यालय में कोरोना वायरस की एंट्री हो चुकी है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को कोरोना हो गया है।

बिहार में कोरोना वायरस का कहर सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि बिहार भाजपा मुख्यालय में कोरोना वायरस की एंट्री हो चुकी है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को कोरोना हो गया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पत्नी और उनकी मां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
पटना: BJP प्रदेश ऑफिस सील, पार्टी मीटिंग के बाद 24 नेता निकले कोरोना पॉजिटिव
इससे पहले पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र, महामंत्री देवेश कुमार सहित प्रदेश स्तरीय 5 पदाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। मगर अब अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल खुद, उनकी पत्नी और मां की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
सूत्रों की मानें तो संजय जायसवाल को सर्दी खांसी व हल्का बुखार था। पिछले सप्ताह वह पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए थे। जब उन्हें अधिक परेशानी होने लगी तो उन्होंने जांच कराई। इसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद बाकी नेताओं की जांच में यह खुलासा हुआ। माना जा रहा है कि इसका चेन बड़ा बन सकता है और कई लोगों की जांच की जा सकती है।
कोरोना: पूरे बिहार में 16 से 31 जुलाई तक फिर लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवा छोड़ सब बंद
इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि बिहार बीजेपी ऑफिस को 24 कोरोना केस मिलने के बाद प्रशासन ने सील कर दिया है। पटना में भाजपा के प्रदेश कार्यालय से सोमवार को 110 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें 24 लोगों का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके बाद पार्टी दफ्तर को सील कर दिया गया है और सैनिटाइज किया जा रहा है।
24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में सनसनी फैल गई है। कोरोना केस वालों में पार्टी के पांच वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं जबकि बाकी कार्यकर्ता और पार्टी दफ्तर के स्टाफ वगैरह हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि सोमवार को पार्टी दफ्तर से 110 लोगों का सैंपल लिया गया था जिनमें से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी 24 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की और इससे ज्यादा नंबर बता रही खबरों को गलत बताया है।
अन्य खबरें
कोरोना का कोहराम: पटना के दो सिटी एसपी कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में हड़कंप
न घर के न घाट के: जिस प्रेमी के लिए अपना सुहाग खुद उजाड़ा, वही शादी से मुकड़ गया
पटना DM के दोनों बॉडीगार्ड को कोरोना,ऑफिस के कुल 14 स्टाफ संक्रमित, मचा हड़कंप
पटना: कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिलने के बाद बेल्ट्रॉन भवन सील, सैनिटाइजेशन शुरू