बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीख

Smart News Team, Last updated: Wed, 7th Oct 2020, 7:56 PM IST
  • बिहार बोर्ड ने 10वीं मेट्रिक और 12वीं इंटर बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है.
बिहार बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीख

पटना. बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2020-21 के लिए 10वीं मेट्रिक और 12वीं इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तिथि का ऐलान कर दिया है. बिहार में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 से 13 फरवरी तक होगा, वहीं मेट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी. अधिक जानकारी के लिए छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

इंटरमीडिएट 2021 परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि - प्रथम पाली - द्वितीय पाली

दो फरवरी - भौतिकी - राजनीति शास्त्र,(कला) हिंदी (वोकेशनल)

तीन फरवरी - गणित - भूगोल,(कला) अंग्रेजी (वोकेशनल)

चार फरवरी - रसायन शास्त्र - अंग्रेजी (कला)

पांच फरवरी - अंग्रेजी (विज्ञान, वाणिज्य) - इतिहास, ट्रेड पेपर-वन(वोकेशनल)

छह फरवरी - जीव विज्ञान - हिंदी (कला)

आठ फरवरी - हिंदी (विज्ञान, वाणिज्य) - अर्थशास्त्र (कला), ट्रेड पेपर-टू(वोकेशनल)

नौ फरवरी - कृषि (विज्ञान), बीएसटी (वाणिज्य) - मनोविज्ञान (कला), इंटरपेन्योरशिप

दस फरवरी - भाषा (विज्ञान, कला, वाणिज्य) - दर्शनशास्त्र (कला), अर्थशास्त्र (वाणिज्य)

ग्यारह फरवरी - एनआरबी (विज्ञान, कला, वाणिज्य) - फाउंडेशन कोर्स (वोकेशनल)

12 फरवरी - एमबी (विज्ञान, कला, वाणिज्य) - समाजशास्त्र

13 फरवरी - कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया आदि (विज्ञान, कला, वाणिज्य) - गृह विज्ञान, काउंटेंसी (वाणिज्य)

मैट्रिक 2021 परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि - प्रथम पाली - द्वितीय पाली

17 फरवरी - विज्ञान - विज्ञान

18 फरवरी - गणित - गणित

19 फरवरी - सामाजिक विज्ञान - सामाजिक विज्ञान

20 फरवरी - अंग्रेजी - अंग्रेजी

22 फरवरी - मातृभाषा - मातृभाषा

23 फरवरी - द्वितीय भारतीय भाषा - द्वितीय भारतीय भाषा

24 फरवरी - ऐच्छिक विषय - ऐच्छिक विषय

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें