बिहार: किसान कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, प्रदेश अध्यक्ष धरने पर

Smart News Team, Last updated: Mon, 28th Sep 2020, 2:27 PM IST
  • नए किसान कानून के खिलाफ बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठे है.
किसान कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी.

पटना. नए किसान कानून के खिलाफ विरोध थमने का नाम नहीं लें रहा है. कृषि कानूनों के खिलाफ आज कांग्रेस पूरे देश भर में प्रदर्शन कर रही है. बिहार की राजधानी पटना में भी कांग्रेसियों का किसान कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. पटना स्थित सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठे है. 

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि देश में कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो शुरू से ही किसानों के हित के बारे में सोचती आ रही है. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जिन 3 विधेयकों को लाकर कानून बनाया हैं, वह किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के हवाले करने की बड़ी साजिश है. धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसान कानून के विरोध में भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

पटना: विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी होगी सुरक्षा, 300 कंपनियां पहुंचेंगी बिहार

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के स्वागत में हवाई अड्डे पर जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई. संसद के दोनों सदनों से पारित कृषि विधेयक के खिलाफ 25 सितंबर को विभिन्न किसाना संगठनों ने भारत बंद को बुलाया था.

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार से मिले HUM अध्यक्ष जीतनराम मांझी, सीट बंटवारे पर चर्चा

कृषि कानून के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के राजनीतिक दलों ने भी किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 25 सितंबर के भारत बंद का समर्थन किया था.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें