दिग्गज नेता जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने RJD से फतह किया रामगढ़ का किला

Smart News Team, Last updated: Wed, 11th Nov 2020, 10:22 AM IST
  • सुधाकर सिंह आरजडी के दिग्गज नेता जगदानंद सिंह के बेटे ने 58083 वोटों के साथ जीत हासिल की. वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रही अंबिका सिंह 57894 वोट मिले. वहीं पिछली बार विधानसभा सीट जीतने वाले अशोक कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 56084 वोट मिले.
सुधाकर सिंह 3689 वोटों से पीछे चल रहे है.

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में रामगढ़ विधानसभा सीट पर  राष्ट्रीय जनता दल के सुधाकर सिंह 187 वोटोंं से बहुजन समाज पार्टी की अंबिका सिंह से आगे चल रहे थे और अंत में जीत दर्ज कर ली. रामगढ़ विधानसभा सीट 2015 में भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह ने 8011 से जीती थी. बता दें कि सात राउंड में अंबिका सिंह आगे थीं लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

सुधाकर सिंह आरजडी के दिग्गज नेता जगदानंद सिंह के बेटे हैं. उन्हें 58083 वोट मिले, वहीं उनके सामने चुनाव लड़ रही अंबिका सिंह 57894 वोट मिले. पिछली बार विधानसभा सीट जीतने वाले अशोक कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे उन्हें 56084 वोट मिले. गौरतलब है कि साल 2010 आरजेडी ने अंबिका सिंह को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था और उन्हें 30787 वोट मिले थे और 2978 वोटों से उनकी जीत हुई थी.

बिहार में प्लुरल्स की जमानत जब्त ओपनिंग, सैकड़ों में संघर्ष कर रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी

अब तक आए रूझानों में एनडीए 129 सीटों पर आगे चल रही है जिसमें भाजपा 73, जदयू 49 हम 1, वीआईपी 6 पर आगे चल रही हैं. वहीं महागठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जिसमें राजद 66, कांग्रेस 20, लेफ्ट (माले) 12 सीटों पर आगे हैं. अब तक के रुझान में एनडीए को सरकार बनाने में सक्षम लग रही हैं.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें