मॉर्निंग वॉक को खुला पटना का चिड़ियाघर, आज से खुल रहे बिहार के सभी पार्क

Smart News Team, Last updated: Tue, 9th Jun 2020, 8:59 AM IST
  • बिहार में अनलॉक 1 में मॉल्स, होटल और धार्मिक स्थलों के बाद आज यानी 9 जून से राज्य के सभी पार्कों को खोल दिया जाएगा। साथ ही राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) को भी खोल दिया जाएगा.
बिहार में 9 जून से खोले जाएंगे सभी पार्क, पटना में चिड़िया घर भी घूम सकेंगे लोग

पटना. बिहार में लॉकडाउन के अनलॉक 1 में बाजार, मॉल्स और धार्मिक स्थलों के खुलने के बाद आज यानी 9 जून से राज्य के सभी पार्कों को खोल दिया जाएगा। आज से राजधानी पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़िया घर) भी खोला जा रहा है। हालांकि, इसे सुबह 5.30 बजे से 10.30 बजे तक ही खोलने का आदेश दिया गया है। इस अवधि में चिड़िया घर जाने वाले लोग सिर्फ वनस्पति क्षेत्र में घूम सकेंगे लेकिन जंतु एरिया में जाने पर प्रतिबंध होगा।

गौरतलब है कि राज्य में लोगों को सुबह और शाम के समय टहलने के लिए पार्कों को खोला तो जाएगा लेकिन इस दौरान सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा। इसके साथ ही सभी लोगों को मास्क और सेनेटाइजर लाना अनिवार्य होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के 24 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद राज्य में सभी पार्कों को दो शिफ्ट यानी सुबह और शाम में खोला जाएगा।

अनलॉक 1: आज से महावीर मंदिर-पटनदेवी में दर्शन शुरू, मॉल-रेस्तरां भी खुले मगर…

आपको बता दें कि लॉकडाउन की सख्ती के बाद अब अनलॉक 1 के पहले चरण में राज्य सरकार ने ढील देनी शुरू कर दी है। सोमवार 8 जून से राज्य में बाजार, शॉपिंग मॉल्स और मंदिर- मस्जिद व गुरुद्वारों को खोल दिया गया है। हालांकि, सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें