पर्यटन स्थलों पर निगरानी रखेंगे थाने, विशेष एप से विभाग की वेबसाइट पर रहेगी जानकारी

Sumit Rajak, Last updated: Wed, 23rd Feb 2022, 10:53 AM IST
  • बिहार में देश -विदेश के पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और बेहतर करने के लिए पर्यटन विभाग ने पर्यटन क्षेत्र को स्थानीय थाना से जोड़ने का निर्णय लिया है. इन क्षेत्रों की निगरानी के एप से होगी और मुसीबतों में फंसे पर्यटको को तुरंत सहायता दी जायेगी.
फाइल फोटो

पटना. बिहार में देश -विदेश के पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी पर्यटक स्थलों को थाने से जोड़ा जाएगा. इसके लिए पर्यटन विभाग ने एक विशेष एप से पर्यटन स्थलों की निगरानी करने का निर्णय लिया है.  विभाग की कोशिश है कि पर्यटन स्थलों पर किसी भी पर्यटकों को कोई परेशानी न हो. इसके लिए अगले महिना से सभी थानों से एप को जोड़ दिया जाएगा.

सभी पर्यटन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. पर्यटक स्थलों के रास्तों पर लाइटिंग एवं साइनेज से मार्ग को दर्शाया जाएगा. रात में विश्राम की व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्यटकों को पूरी जानकारी मिलेगी. वहीं विभाग की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी. पर्यटकों के लिए सभी जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहेगी. विभाग की देख-रेख में ही खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट खुलेंगे.साथ ही वेबसाइट पर गाइड का पूरा डिटेल रहेगा. उन गाइड के बारे में स्थानीय पुलिस और विभाग के पास पूरा ब्योरा रहेगा. पर्यटकों को ऑनलाइन गाइड मिल सकेगा. वहीं, निजी एजेंसी के माध्यम से बाइक और कार के संबंध में भी वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी

EPFO कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा, होली से पहले EPFO लाएगा नई पेंशन योजना !

वेबसाइट पर रहेंगी जानकारी

वेबसाइट पर पर्यटन क्षेत्रों पर तत्काल काम कर रहे गाइड का पूरा डिटेल रहेगा एवं उनके बारे में पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस और विभाग के पास भी होगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह किया जायेगा, जिससे पर्यटकों को ऑनलाइन गाइड मिल सकें और वह सुरक्षित बिहार की सुंदरता को देख सकें. वहीं, निजी एजेंसी के माध्यम से बाइक व कार के संबंध में भी वेबसाइट पर डाला जायेगा. जिन पर्यटकों को बाइक और कार भाड़ा पर लेना होगा. वह ऑनलाइन ले सकेंगे. विभाग इसके लिए राशि भी निर्धारित करेगा.

साल        घरेलू पर्यटक      विदेशी पर्यटक    कुल पर्यटकों की संख्या

2017        32414063        1082705            33496768

2018        33621613         1087971           34709584

2019       33990038          1093141           35083179

2020       5644524             308080            5952604

2021       2501193             1046                 2502259

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें