पटना: पुलिस मुख्यालय का गेट गिरा, घटना में सिपाही हुआ घायल
- बिहार की राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय का गेट गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। पटना के बिहार पुलिस मुख्यालय यानी सरदार पटेल भवन का गेट गिर गया, जिसमें एक सिपाही दब गया।

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस मुख्यालय का गेट गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। पटना के बिहार पुलिस मुख्यालय यानी सरदार पटेल भवन का गेट गिर गया, जिसमें एक सिपाही दब गया। हालांकि, सिपाही को उसमें से निकाल लिया गया और वह घायल है। पुलिस मुख्यालय का गेट गिरने से महकमे में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत घायल सिपाही को किसी तरह निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल सिपाही की हालत स्थिर है। हालांकि, उसे काफी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय के पास ही नाला निर्माण का कार्य चल रहा है और उसी की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, इस मामले में किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अन्य खबरें
पटना: राजधानी में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, बनेंगे 4 नए आइसोलेशन वार्ड
मौका: अब घर बैठे ही खुलेगा सुकन्या समृद्धि योजना में खाता, जानें क्या करना होगा
अच्छी खबर: अब पटना आना-जाना होगा और आसान, गंगा पर बनेगा 24 लेन का पुल
राहत: बिहार में कमजोर साबित हो रहा घातक कोरोना, 9 दिन में ही जंग जीत ले रहे लोग