बिहार में मानसून की समय से दस्तक, अगले 48 घंटों में कई जिलों में झमाझम बारिश
- बिहार में मानसून की दस्तक से तपती गर्मी से लोगों को निजात मिली है। शनिवार को हुई बूंदाबांदी के बाद राजधानी पटना में भी 16 जून तक बारिश का पूर्वानुमान है।

पटना. तपती गर्मी की मार के बीच राहत की खबर है। इस साल समय से दक्षिण पश्चिम मानसून ने बिहार में दस्तक दी है। फिलहाल मानसून का प्रसार बिहार के पूर्वी इलाके में हो चुका है और अगले 48 घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को हुई बारिश के बाद सूबे में मानसून के दस्तक की आधिकरिक घोषणा की थी।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने इस संबंध में कहा कि बिहार में मानसून ने सही समय पर दस्तक दी है। शनिवार को भागलपुर, पूर्णिया और बिहार के पूर्वी इलाके में हुई तेज बारिश के बाद इसका आकलन कर मानसून के आधिकारिक रूप से आने की घोषणा कर दी गई। पिछले 24 घंटे में अहमदनगर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), चंबा, रांची और भागलपुर में मानसून ने अपना विस्तार किया है।
शनिवार को भागलपुर में 6.8 मिमी बारिश हुई जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पूर्णिया क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना जिले में भी शनिवार की सुबह और दोपहर में हल्की बूंदाबांदी रही जबकि सटे हुए गया में 3.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। कहा जा रहा है कि 16 जून तक पटना और गया में मानसून पहुंचेगा। शनिवार की बारिश को प्री मानसून माना गया है।
अगले 48 घंटे गरज तड़क के साथ बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में जहां अगले 24 घंटे में मानसून के प्रसार की वजह से तेज बारिश के आसार हैं। वहीं कई जिलों में प्री मानसून बारिश की हालत रहेगी। कुछ इलाकों में ठनका गिरने का भी अलर्ट है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं।
अन्य खबरें
पटना: प्रेमी संग बितानी थी जिंदगी, रोड़े बन रहे पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट
नोट्स के बहाने 13 साल की छात्रा को घर ले गया, फिर सीनियर व उसके चाचा ने किया रेप
पटना न्यूज: फिर बढ़ने लगा क्राइम, पिस्टल की नोंक पर महिला से लूटी सोने की चेन
पटना: गर्मी के मौसम में बिजली हुई गुल तो नपेंगे कार्यपालक अभियंता